मिनीमाता के पूरा जीवन मानव समाज के लिए समर्पित पुण्यतिथि पर किया नमन:-शीलू साहू..........
CG. Right taimes news.........
लोरमी- जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें मारूकापा पहुच कर नमन किया है। साहू ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूर हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। साहू ने कहा कि असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। उन्होंने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है । इस अवसर पर संदीप भार्गव सरपंच लालपुर ,पुन्नू खरे,चंद्रपाल बघेल, जनक बघेल, भोला डाहिरे, राजू खाण्डे, भानू टण्डन, पंच राम टण्डन, महेश बारे, मनोहर बारे, संतोष बंजारा, भीखम खाण्डे, राजा राम टण्डन, किशोर बघेल, अश्वनी पुजारी, असवंत टोण्डे, उमेश बघेल, गोपाल भण्डारी, झुमुक बंजारा, धरम डाहिरे, ओंकार टण्डन, लव टण्डन, वीर बणहुद, परमानंद खाण्डे, अंगेश टण्डन, कष्णा टण्डन, चन्द्रभान टण्डन,केशव जांगडे, बाबूलाल, श्रीमंत खाण्डे, लल्लू, अशोक बंजारा, सत्या माथुर, अशोक टण्डन, सोनू टण्डन, दिलीप बघेल,पुनीत बघेल,रबी खाडे,सुरेन्द्र खाडे, परमेश्वर खाडे, सूर्यप्रकाश खाडे, दिनेश खाडे,बबलू जांगडे मितेश भार्गव,दिलहरण सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित रहे ं।
