वृक्षों को हम नहीं, हमें वृक्षों की जरूरत है :- के तहत युवाओं ने किया पौधारोपण.....
CG. Right taimes news.......
पथरिया - ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखुरी में वृक्षों को हम नहीं, हमें वृक्षों की जरूरत है :- के तहत स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने द्वितीय चरण में लगभग 15 वृक्षों का पौधारोपण किया। जिसमें करंज, आम, खम्हार , कटहल व अन्य वृक्ष शामिल थे। युवाओं ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि कि वृक्षारोपण में अपने श्रमदान अवश्य करें ताकि पर्यावरण को कुछ हद तक संरक्षित व सुरक्षित बनाए रख सके।आज का एक वृक्ष आने वाले दिनों के लिए अत्यंत लाभदायक होगा,वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी इसके लिए जब भी समय मिले वृक्षारोपण अवश्य करें।
इस अवसर पर यूथ क्लब के अध्यक्ष डूकेश साहू, यूथ क्लब के सचिव दौलत सिंह राजपूत,अक्षय कुमार माण्डले, नितेश कुमार राजपूत, खिलेश्वर प्रसाद माण्डले, गजवंत बंजारे, भानु राजपूत,शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत की पौधारोपण में भागीदारी रही।

