कलेक्टर जिप.अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने फसल बीमा प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी.......देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, August 5, 2023

कलेक्टर जिप.अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने फसल बीमा प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी.......देखिए खास खबर......

कलेक्टर, जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने फसल बीमा प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी ........ 


CG. Right taimes news........ 

उद्यानिकी फसल बीमा हेतु अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित*


मुंगेली - कलेक्टर श्री राहुल देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर किसानों को वर्ष 2023-24 में खरीफ फसल टमाटर, बैगन, अमरूद, केला, पपीता, मिर्च एवं अदरक के लिए बीमा कराने हेतु जागरूक करेगी। 

        उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा साग-सब्जी एवं फलों की खेती करने वाले कृषकों को प्रतिकूल मौसम से होने वाले क्षति से बचाने के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। इसके तहत इच्छुक ऋणी-अऋणी किसान 16 अगस्त तक अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति या बीमा कम्पनी, भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से सम्पर्क कर अपने उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकते हैं। 




Pages