पथरिया जनपद सदस्यों ने गौण खनिज राशि दिलाने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, August 4, 2023

पथरिया जनपद सदस्यों ने गौण खनिज राशि दिलाने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...... देखिए खास खबर

 पथरिया जनपद सदस्यों ने गौण खनिज राशि दिलाने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


 मुंगेली - पथरिया के 5 जनपद सदस्यों  ने 15 वित्त एवं गौण खनिज की राशि को बराबर-बराबर दिलाने  को लेकर आज शुक्रवार के दिन मुंगेली संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया उन्होंने कहा की वर्ष 2023-24 कि 15 वित्त एवं गौण खनिज की राशि को  पूर्ण संतुष्टि रूप से जनपद सीईओ एवं अध्यक्ष के द्वारा नहीं दिया जा रहा है

 इसके पूर्व भी 05 जनपद सदस्यों को जो कांग्रेस समर्पित है करके कम कम राशि दिया जाता है। हम अपने क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कर पा रहे है। कई बार हम लोग जनपद अध्यक्ष पथरिया और जनपद पंचायत सी.ई.ओ. पथरिया को बोला गया परन्तु कोई बात नहीं सुन रहा है। जनपद अध्यक्ष पथरिया और जनपद पंचायत सी.ई.ओ. पथरिया की मिलीभगत से हम लोगों को राशि से वंचित किया जा रहा है। वही 5 जनपद सदस्यों ने मिलीभगत का लगाया आरोप 

 जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत सभी जनपद सदस्यों को 15 वित्त एवं गौण खनिज की राशि की बराबर-बराबर एवं सम्मानपूर्वक राशि दिलवाने  को मांग किया गया है वही ज्ञापन सौंपने में

पुष्पा घतलहरे मीना नवरंग

रुखमणी साहू  प्रकाश वर्मा

जनपद सदस्य पथरिया

 रवि प्रकाश वर्मा मीना नवरंग पुष्पा घृतलहरे रुखमणि साहू उदय मरकाम


संयुक्त कलेक्टर ने दिये जांच के निर्देश


 इस विषय में संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी ने जनपद सीईओ को जांच कर आवेदन प्रस्तुत करने को कहा 


पथरिया जनपद सीईओ ने कहा 


 पथरिया जनपद सीईओ ने बताया की मेरे प्रभार के बाद अभी तक 15 वे वित्त ना गौंड खनिज की राशि नहीं आया है अब मुझे पता नहीं कि जनपद सदस्य लोग किस राशि की बात कर रहे हैं  इस तरह की कोई राशि नहीं आया है!


Pages