दायित्व मिलते ही कांग्रेस नेत्री एक्शन मोड में सैकड़ो किसानों के साथ कलेक्टर पहुंची :- रत्नावली कौशल ......देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, August 23, 2023

दायित्व मिलते ही कांग्रेस नेत्री एक्शन मोड में सैकड़ो किसानों के साथ कलेक्टर पहुंची :- रत्नावली कौशल ......देखिए खास खबर......

 दायित्व मिलते ही कांग्रेस नेत्री एक्शन मोड मे,सैकड़ो किसानों के साथ कलेक्टर पहुंची :- रत्नावली....... 

     


  CG. Right taimes news........ 

 छटन के किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* 


मुंगेली - किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभालते ही कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल एक्शन मोड में आ गई हैं। किसानों की केसीसी नहीं करने, उन्हें खाद न मिलने, समिति प्रबंधक की भर्राशाही आदि मुद्दों को लेकर मंगलवार को उन्होंने कलेक्टर राहुल देव से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। हिन्द सेना महीला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश समन्वयक मनीष साहू के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्टोरेट पहुंचे थे।

  मुंगेली विकासखंड की ग्राम पंचायत छटन के किसानों को सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक की मनमानी और भर्राशाही के चलते भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों किसान अपनी व्यथा लेकर छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्‍नावली कौशल के पास पहुंचे थे। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मनीष साहू ने किसानों को लेकर रत्नावली कौशल के पास आए और किसानों ने उन्हें बताया कि छटन समेत सेवा सहकारी समिति के आश्रित गांवों के किसी भी किसान की सेवा सहकारी समिति द्वारा केसीसी नहीं बनाई गई है। समिति से किसानों को समय पर रसायनिक खाद उपलबध नहीं कराई गई और सहकारी समिति प्रबंधक द्वारा किसानों की ऋण पुस्तिकाओं में मनमाने तरीके खाद व बीज का ज्यादा वितरण दर्शा दिया गया है। रत्नावली कौशल ने किसानों समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और निराकरण जल्द से जल्द करने की बात कही ! वही इस समस्याओं को लेकर बुधवार के दिन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। सुश्री कौशल ने कलेक्टर राहुल देव को ज्ञापन सौंपा और बताया कि ऐसी समस्या से क्षेत्र के किसान कई वर्षों से जूझते आ रहे हैं। किसानों को जितना खाद बीज दिया जाता है, उससे कई गुना ज्यादा दिया जाना उनकी ऋण पुस्तिकाओं में अंकित कर दिया जाता है। इससे किसानों पर कर्जभार काफी बढ़ जाता है। वहीं केसीसी नहीं दिये जाने से किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच नहीं पाते, समय पर रासायनिक खाद न मिलने से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचता है और उन्हें पर्याप्त उपज नहीं मिल पाती। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कलेक्टर से आग्रह किया  तथा किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा। वही कलेक्टर ने सुश्री कौशल को भरोसा दिलाते हुए कहा की इन समस्याओं को बहुत ही जल्द निराकरण करने की बात कही

*नहीं होने देंगे किसानों के साथ अन्याय : कौशल*

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल एवं मनीष साहू के साथ कलेक्टर से मिलने गए किसानों के प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्र के किसान कुंजबिहारी साहू, शिव कुमार साहू, छेदवा प्रजापति, जूठेल निषाद, खुमान चतुर्वेदी, रवि कुर्रे, योगीराज शर्मा, प्रेम सोनकर, खोरबाहरा सोनकर, अनंतराम साहू, बुधराम प्रजापति, गुमान साहू, सालिग साहू, खेमसिंह साहू, मंतराम साहू, देवप्रसाद साहू, दिलीप साहू, गिरधारी साहू व अन्य कृषक शामिल थे। रत्नावली की सक्रियता देख सारे किसान अभिभूत हो उठे थे। कलेक्टर से मिलने के बाद रत्नावली कौशल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों के किसान विरोधी हर कदम का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील जननेता ही नहीं, बल्कि एक सफल किसान भी हैं। वे किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रखी हैं। सर्वाधिक दर पर धान खरीदने वाला देश का एकमात्र राज्य छत्तीसगढ़ है। मुख्यमंत्री ने प्रति एकड़ धान खरीदी की सीमा भी बढ़ा दी है। इसके अलावा भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू कर धान की अंतर राशि भी किसान भाइयों को दे रही है। सुश्री कौशल ने कहा कि कलेक्टर छटन के किसानों को जल्द न्याय दिलाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं स्वयं आप सभी की परेशानी और सेवा सहकारी समिति प्रबंधक की मनमानी से जल्द ही मुख्यमंत्री  तथा कृषि एवं सहकारिता को अवगत कराऊंगी। सभी किसान कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल की बातें सुन उत्साहित हो उठे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बहन रत्नावली कौशल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।


Pages