स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जनसंपर्क का विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों को किया सम्मानित ......देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, August 17, 2023

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जनसंपर्क का विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों को किया सम्मानित ......देखिए खास खबर.......


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जनसंपर्क विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों को किया सम्मानित......... 


CG. Right taimes news........... 

मुंगेली -  स्वतंत्रता दिवस एवं 15 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार ने जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तारतम्य में उन्होंने जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत जिला समन्वयक श्री ताज अली अंसारी को सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और कम्प्यूटर आॅपरेटर श्री महेन्द्र कुमार बंजारा को कार्यालय में उपस्थित रहकर समाचार कवरेज में विशेष योगदान देने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं सहायक सूचना अधिकारी श्री एस. आर चंद्राकर ने दोनों कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री संतोष कुमार कोरी, श्री कोमल देवागंन और श्री दिनेश कुमार साहू उपस्थित थे। 



Pages