नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पथरिया ब्लॉक में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, August 14, 2023

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पथरिया ब्लॉक में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित...... देखिए खास खबर

 नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पथरिया ब्लॉक में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित



 राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


पथरिया- मुंगेली जिले के पथरिया विकासखण्ड में नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर छःग (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ पथरिया ब्लॉक के ग्राम जुनवानी, कपुवा, रोहराकला, सिलतरा, बेलखुरी, पथरिया व अन्य ग्रामों में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम के तहत ग्रामों में शिलाफ़लकम की स्थापना करने के साथ गांव की मिट्टी हाथों में लेकर पंच प्रण की शपथ लिया गया, वही अमृत वाटिका बनाकर पौधे लगाए गए, सैनिक परिवार के परिजनों को सम्मानित किया गया व राष्ट्रगान गाया गया, इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र पथरिया ब्लॉक नेशनल यूथ वालेंटियर वालेंटियर कुशाल यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, इस कार्यक्रम के माध्यम से शपथ लिया गया कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, 7500 गांवों की मिट्टी से देश की राजधानी दिल्ली में वृहद अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ दिलाया जाएगा, यह कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के जिला युवा अधिकारी सौरभ निषाद के मार्गदर्शन में किया जा रहा, इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पथरिया के संयोजक अजय यादव, ग्राम पंचायत जुनवानी सरपंच अजय वर्मा, सचिव भागवत प्रसाद, रोहराकला सरपंच राजेन्द्र साहू, सचिव भागवत प्रसाद, कपुवा सरपंच प्रतिनिधि कमल यादव, सचिव कुंजराम वर्मा, सिलतरा सरपंच सुशीला साहू, सचिव ललित कुमार, स्वयंसेवक सुरेश राजपूत, डुकेश साहू, दौलतराम राजपूत, रितेश, नीतीश वर्मा, राजेश यादव, अजय निर्मलकर, के साथ ग्राम पंचायतों के नागरिक मौजूद रहे!!


Pages