अंबालिका साहू के जन्मदिन के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब क्षेत्र के 80 युवाओं ने किये रक्तदान .....आरू साहू का रंगारंग कार्यक्रम ......देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, August 26, 2023

अंबालिका साहू के जन्मदिन के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब क्षेत्र के 80 युवाओं ने किये रक्तदान .....आरू साहू का रंगारंग कार्यक्रम ......देखिए खास खबर........

अंबालिका साहू के जन्मदिन के अवसर पर  उमड़ा जनसैलाब :- क्षेत्र के 80 युवाओं ने किये रक्तदान  :- आरू साहू का रगा्ंरंग कार्यक्रम........ 


CG. Right taimes news....... 

सरगांव - अम्बालिका साहू , सदस्य- छ. ग. श्रम कल्याण मंडल,सभापति-जिला पंचायत मुंगेली के जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत सरगांव स्थित उन्मुक्त खेल मैदान में आयोजित भव्य  कार्यक्रम में 8 हजार समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कार्यक्रम स्थल पर ही था जिसमे 80 युवाओं ने रक्तदान कर अम्बालिका साहू के प्रति अपना समर्पण व्यक्त खून देकर किया। कुशल चिकित्सकों के द्वारा रक्तदान शिविर का निष्पादित हुआ। प्रोत्साहन स्वरुप 80 युवाओं को अपने हांथो से हेलमेट और प्रमाणपत्र वितरण करते हुए अम्बालिका साहू ने कहा कि यह रक्त बिल्हा क्षेत्र की जनता के लिए हर समय एकता ब्लड बैंक बिलासपुर में  उपलब्ध रहेगा।


 जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला सुश्री आरु साहू ने सरगांव के पावन धरा को प्रणाम करते हुए गणेश वंदना के जोरदार आगाज किया और अपने मधुर आवाज से ऐसा शाम बंधा की हजारों लोग झूमते रहे। सुश्री आरु साहू ने तितली तितली बन के मैं उड़ जाऊ रे ,पंथी गीत,सुवा गीत, कर्मा, ददरिया, राउत नाचा, बिजली चमके, जन्माष्टमी कृष्ण भजन की शानदार प्रस्तुति दी।आरु साहू बनी आत्मानंद एंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों की आइकन स्वामी आत्मानन्द एंग्लिश मीडियम स्कूल सरगांव के बच्चों के बीच आरु साहू बहुत ही प्रसिद्ध है स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया और आरु साहू के साथ स्टेज में जाकर खूब सेल्फी भी ली। इस अवसर पर सहकारी बैंक बिलासपुर अध्यक्ष प्रमोद नायक,जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली जिलाध्यक्ष सागर बैस, मंडी अध्यक्ष मुंगेली आत्मासिह क्षत्रिय, जिला पंचायत अध्यक्ष मुंगेली लेखनी चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी,छाया विधायक मुंगेली राकेश पात्रे, छाया विधायक बिल्हा राजेन्द्र शुक्ला,जिला पंचायत मुंगेली सभापति वशीउल्ला खान,ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया राजा ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा गीतांजलि कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष तिफरा लक्ष्मीनाथ साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि संपूरण धृतलहरे,सरपंच संघ अध्यक्ष पथरिया निर्मल दिवाकर,नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष राजीव तिवारी,उपाध्यक्ष सुशील यादव,जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली उपाध्यक्ष नेतराम साहू,नगर पंचायत पथरिया अध्यक्ष गवलदास अनन्त,पार्षद रामफल लहरी,शशि श्यामसुंदर साहू,रामखिलावन साहू,राकेश साहू,दीपक साहू उपस्थित थे।


Pages