प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 20 अगस्त को .......देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, August 19, 2023

प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 20 अगस्त को .......देखिए खास खबर......

 प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 20 अगस्त को... 


CG. Right taimes news............ 


मुंगेली- कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी हेतु प्रज्ञा कोचिंग केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। प्रज्ञा कोचिंग के नोडल अधिकारी ने बताया कि उक्त कोचिंग में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 20 अगस्त को दो पाली में प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 12.30 से 01.30 बजे तक आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सीजीपीएससी, व्यापम, एसएसी, बैंकिंग, रेल्वे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। बता दें कि निःशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन हेतु 18 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसमें लगभग 01 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं।


Pages