समाज सेविका डाॅ.सरिता भारद्वाज ने 18 किसानों के मुआवजे को लेकर बिलासपुर कमिश्नर ऑफिस मे सौंपा ज्ञापन.........
CG. Right taimes news.........
मुंगेली - अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकुसदा के मनियारी बैराज में किसानों को मुआवजा नही मिलने से परेशान गांव के18 किसानो को लेकर मुंगेली समाज सेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने बिलासपुर आफिस एवं कमिश्नर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौपा है । जानकारी के अनुसार ग्राम कुकुसदा से आये किसानो ने बताया कि जल संसाधन विभाग ने मनिहारी परियोजना बैराज के लिए किसानों के जमीन को अधिग्रहण किया था ! परंतु उनके जमीन का मुआवजा नहीं दिया जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों को दरबदर ठोकर खाने को मजबूर कर दिया ! आखिरकार मजबूर किसानों ने लंबे समय बीत जाने के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट का सहारा लेना पड़ा
*हाईकोर्ट में लगाई न्याय की गुहार*............
किसानों ने बिलासपुर उच्च न्यायालय के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया था! परंतु हाई कोर्ट का फैसला किसानों के पक्ष में फैसला सुनाया परंतु बिलासपुर उच्च न्यायालय के आदेश पर विभागीय कार्यालय एवं सचिवालय से मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया था ! जिसमें संबंधित विभागों ने हाईकोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए किसानों मुआवजे को फूटी कौड़ी तक नहीं दिया अब मजबूर किसान करे तो करे क्या!
नंद कुमार बघेल संबंधित विभाग को लिखा पत्र*.........
समाज सेविका डॉक्टर सरिता भारद्वाज की पहल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल द्वारा संबंधित विभाग को कई बार टेलीफोन एवं पत्र लिखकर किसानों के हित में मुआवजा दिये जाने का अनुरोध किया जा चुका है उसके बावजदू भी अभी तक कोई पहल नही किया जा रहा है जिसको लेकर समाजसेवी का डॉक्टर सरिता भारद्वाज के नेतृत्व मे कुकुस्दा के किसानों ने एक बार फिर पुनः आवेदन देने बिलासपुर आफिस और कमिश्नर कार्यालय पहुचे है। जहां उन्होंने अपने आवेदन संबंधित विभागीय अधिकारी को सौंपा गया!
अब किसानों की फरियाद पर संबंधित विभाग से मुआवजा राशि की उम्मीद लेकर बिलासपुर संभागी कार्यालय पहुंचे आखिरकार इन फरियादी किसानों की तकलीफों को संभाग के आला अधिकारी कब तक राहत दे पाते हैं ये तो अब आगे देखने वाली बात होगी!आवेदन देने वालो में गौकरण मरावी, किसन मरावी,धान सिंह, द्वारिका , परमेश्वर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे ।
