जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामई वातावरण में मनाया जाएगा ......देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, August 13, 2023

जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामई वातावरण में मनाया जाएगा ......देखिए खास खबर......

 जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा


CG. Right taimes news.......... 

*कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला स्तरीय समारोह के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण*


मुंगेली - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने आज संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया। अंतिम रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। रिहर्सल के दौरान 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम का मिनट्स टू मिनट्स अभ्यास किया गया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और  बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 


  गौरतलब है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सबेरे 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होगा। जहां प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण करेंगे।





Pages