15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद आरक्षक को थाना सरगांव ने दिया श्रद्धांजलि...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, August 12, 2023

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद आरक्षक को थाना सरगांव ने दिया श्रद्धांजलि...... देखिए खास खबर

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद आरक्षक को थाना सरगांव ने दिया श्रद्धांजलि




सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मुंगेली/  15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को स्कूल कॉलेज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक मुंगेली चंद्रमोहन सिंह के आदेश अनुसार आयोजित कर शहीद जवानों को सम्मानित  किया जाना हैं। 


इसी कड़ी में थाना सरगांव अंतर्गत आरक्षक क्रमांक 342 स्वर्गीय  छत्रधारी जांगड़े पिता दरयाब जागड़े ग्राम मचहा थाना सरगांव का निवास था।जिसने अपना शिक्षा ग्राम सीलदहा के स्कूल में  प्राप्त किया था। जिसे 12 अगस्त 2023 को थाना सरगांव के स्टाफ के द्वारा सीलदहा स्कूल पहुंच बच्चों व नागरिकों को उनके जीवन और सहादत वीरता के बारे में अवगत कराते हुए। उनके शिक्षा प्राप्त स्कूल उच्चतर माध्यमिक शाला सीलदहा में सम्मानित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

साथ ही थाना स्टाप शहीद आरक्षक स्वर्गीय छत्रधारी प्रसाद जांगड़े  के गृह ग्राम मचहा में जाकर उनके परिजन एवं ग्राम वासियों व स्कूली बच्चों की उपस्थिति में स्वर्गीय छत्रधारी जांगड़े की वीर गाथा को बताते हुए श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


इस कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य ए ए खान एवं प्रधान पाठक आरडी वर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ व  जनमान्य नागरिक एवं थाना सरगांव के सहायक उप निरीक्षक नरेश साहू , प्रधान आरक्षक बाली ध्रुव , आरक्षक   भलेश्वर जायसवाल उपस्थित रहे।


Pages