जिला सहकारी बैंक के खाताधारक को घंटो लाइन से मिलेगी निजात एटीएम का हुआ उद्घाटन :- मीना आदिल
सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मस्तुरी - विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार मां डिंडेश्वरी मंदिर चौक में 8 जुलाई शनिवार के दिन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक एवं कांग्रेस नेत्री मीना आदिल जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ चंद्राकर जी तथा मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के उपस्थिति में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर एटीएम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया! तथा अध्यक्ष प्रमोद नायक ने अपने एटीएम से तकरीबन ₹1000 भी निकाला गया! वही बैंक कर्मचारी ने बताया कि एटीएम कार्ड से हम एक बार में करीब ₹10000 का राशि निकाल सकते हैं तथा 1 दिन में एटीएम द्वारा 4 बार में ₹40000 निकालने को कहा गया! वही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि किसानों के लंबे समय से एटीएम का मांग किया जा रहा था जहां किसानों को बैंक के बाहर तप्ती धूप में घंटों भरे लाइन से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसको देखते हुए एटीएम का सुविधा दिया गया है! अब आसपास के किसानों को जरूरतों के अनुसार 1 दिन में 10,000 से लेकर ₹40000 तक की राशि निकाल सकते हैं इसी विषय में कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने कहा कि मल्हार क्षेत्र के किसानों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ सरकार के अनुशंसा पर एटीएम का सुविधा दिया गया है और भविष्य मे किसानों की मांग को देखते हुए! पूरे प्रदेश में एटीएम का विस्तार ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है! उन्होंने आगे कहा कि पैसा जमा करने के लिए बैंक के बाहर घंटों लाइन लगने की जरूरत नहीं है एटीएम मशीन के माध्यम से किसानों की पैसा उनके खातों में जमा हो जाएगा इसके लिए बैंक का चक्कर या भटकने की आवश्यकता नहीं है किसान को हर तरह की सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा दिया जा हैं ! इस एटीएम उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक दिलीप लहरिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जैसी जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर भार्गव वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर सुकृता खूंटे बिद्राम बिंदु कमल डेहरिया अशोक रजवाल बिलासपुर प्रवक्ता जहूर अली एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता तथा किसान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे!
