प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार मुंगेली में करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, July 16, 2023

प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार मुंगेली में करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ..... देखिए खास खबर


प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार मुंगेली में करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ



सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



मुंगेली/राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार के दिन होगा। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार 17 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 06 चरणों में लगभग ढाई महीने तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को बेहतर मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

               प्रभारी मंत्री गुरु रुद्र कुमार दोपहर 01 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सामाजिक प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  लेखनी सोनू चंद्राकर, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुंगेली संजीत बनर्जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।


Pages