हिंदी साहित्य अकादमी-भारत के संभागीय ईकाई- बिलासपुर के बैनर तले.....
(गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट)
जांजगीर चांपा - जाँजगीर के "भक्त माता कर्मा भवन" में शानदार कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन संभागीय अध्यक्ष- जगतारन डहरे के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार अरुण तिवारी जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संयोजक पूर्णिमा तिवारी, दशरथ मतवाले एवं सुरेश पैगवार रहे, शानदार संचालन बोधिराम साहू ने किया।
इस आयोजन में ठा. व्यास सिंग 'गुमशुम'जी कोटमीसुनार एवं अनुभव तिवारी जी जाँजगीर का विशेष सहयोग रहा।
बिलासपुर एवं जांजगीर- चाम्पा जिले से चतुर सिंह चंचल,डाॅ दुर्गा प्रसाद मेरसा,मदन सिंह ठाकुर,हूप सिंह ठाकुर,राकेश पाण्डेय "अयोध्या", होरी लाल कहरा,तीजराम चौहान "महानंद" अजय प्रधान, रघुनाथ राठौर, वरिष्ठ साहित्यकार भैयालाल नागवंशी,प्रमोद कुमार आदित्य,जलेश्वरी वस्त्रकार,चंद्रभान खूंटे "क्रान्ति" एवं अश्वनी बर्मन सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी सहभागिता निभाई।
