सालो से स्वास्थ्य लाभ के लिए वंचित लोगों को मिला सुविधा...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, July 3, 2023

सालो से स्वास्थ्य लाभ के लिए वंचित लोगों को मिला सुविधा...... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

सालो से स्वास्थ्य लाभ के लिए वंचित लोगों को मिला सुविधा



मुंगेली - पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बगबुडवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आया तो था, लेकिन भवनविहीन होने के कारण वहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरछा में संचालित था, जिससे ग्रामीण को  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांव में होने के बावजूद भी, प्राथमिक उपचार के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था, जैसे इस बात का भनक क्षेत्र के सक्रिय जिला पंचायत सदस्य वसीउल्ला शेख जी को पता चला की उप स्वास्थ्य  केंद्र भवन नही होने के कारण दूसरे गांव में संचालित था इस विषय में ध्यान आकर्षित करते हुए जिला पंचायत सभापति ने अपने 15 वित्त से राशि देकर ग्राम पंचायत बगबुडवा में एक जर्जर भवन का जीर्णोद्धार कराया और उप स्वास्थ्य केंद्र को उस भवन में संचालित कराया गया जिसका उद्घाटन कार्यक्रम आज ग्राम पंचायत  बगबुढ़वा में रखा गया था जिला पंचायत सभापति के द्वारा फीत काटकर  उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शुभारंभ किया  साथ ही उपस्थित डॉक्टरों के द्वारा अपने स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया साथ ही नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन स्वीकृति के लिए अपने लेटर पैड में वसी उल्लाह शेख के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया गया जिस पर तत्काल जनहित में निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री के द्वारा 27 लाख रुपया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए दिया गया उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया गया 


 इस अवसर पर सरपंच एजाज खान और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


Pages