नगर मे ठेकेदार की लापरवाही, निर्माणाधीन नाली के निकले राड
9 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल , छात्र के पैर के आरपार घुसा राड
CG RIGHT TIMES NEWS
पथरिया- नगर में ठेकेदारों की लापरवाही से नगरवासियों की जान जोखिम में आ चुका है। शुक्रवार को नगर के वार्ड क्रमांक 13 में पिछले चार माह से निर्माणाधीन नाली के निकले छड़ से 9 वर्षीय आत्मानन्द विद्यालय का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया ।छड़ उसके पैर के आरपार घुस गया जिससे पैर से तेजी से खून बहने लगा वही नाली में भरे पानी मे बच्चा मुह के बल गिर गया था और पैर में छड़ घुसे होने के कारण वह ऊपर भी नही निकल पा रहा था ।तभी राहगीरों की नजर बच्चे पर पड़ी जिन्होंने दौड़ कर बच्चे को संभाला और बड़ी जद्दोजहद के बाद बच्चे को नाली से निकाला गया । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना किसी को भी विचलित करने वाला था नाली में पानी के जगह बच्चे का खून बहने लगा था थोड़ी देर होती तो बच्चे की जान भी जा सकती थी बच्चे कल घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका ईलाज जारी है ।बच्चे के पालकों ने इस घटना पर गम्भीर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ पथरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये आवेदन दिया है ।वही डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल कोई खतरा नही है बच्चे का उचित ईलाज किया गया है ।
चार माह से निर्माणाधीन है नाली -
नगर पंचायत में समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नही करने की एक परंपरा सी बन गई है इसके लिये नगर पंचायत प्रशासन ने कई बार नोटिस देकर कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा है लेकिन नगर के ठेकेदार एक तरह से बेलगाम ह्यो चुके है और निर्माणकार्य लंबे समय तक लटकाए रखते है । वार्ड 13 का नाली अगर समय पर पूरा कर दिया जाता तो दर्दनाक घटना नही होती ।
नगर के हर वार्ड में ऐसी स्थिति -
नगर में इन दिनों लगभग सभी 15 वार्डो में सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है और कई वार्डो में नाली निर्माण के बाद छड़ इसी तरह निकला हुआ है जो किसी अप्रिय घटना का इंतिजार किया जा रहा है । नागरिको का कहना है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है ।
गलियों में पड़ा है निर्माण सामग्री -
नगर के गलियों में ठेकेदारों द्वरा निर्माण सामग्रियों को डंप करके रखने से आवागमन बाधित हो रहा है और दुघटना का कारण भी बन रहा है लेकिन नगर पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही नही करने से पूरे नगर की गलियां सकरी ह्यो चुकी है ।
माहेश्वरी राम बघेल पार्षद वार्ड 13- घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ।
अमरेश सिंह सीएमओ नगर पंचायत पथरिया - सूचना मिली है कल नगर में स्वयं घूमकर नालियों में छुटे छड़ को कटवा दिया जाएगा । नागरिको की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है ।
