शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के आगमन पर स्कूली बच्चों को स्व.बीआर यादव के स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, July 2, 2023

शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के आगमन पर स्कूली बच्चों को स्व.बीआर यादव के स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित...... देखिए खास खबर

 शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के आगमन पर स्कूली बच्चों को स्व.बीआर यादव के स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



बिलासपुर - स्वर्गीय बी.आर यादव जी के जयंती कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री उमेश पटेल  अपने एक दिवसी दौरे को लेकर शनिवार के दिन बिलासपुर पहुंचे  उन्होंने स्वर्गी बी.आर यादव के विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर  उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किये  इसी साथ बिलासपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का जोरदार स्वागत किया स्वर्गी बीआर यादव जी के पुत्र कृष्ण कुमार यादव के द्वारा भी मंत्री का स्वागत कर साथ मे  वृक्षारोपण किया गया  उसके बाद खेलो इंडिया के स्कूली बच्चों को स्वर्गीय बी आर यादव जी के स्मृति चिन्ह भेंट कर उन बच्चो को सम्मानित किया! तथा मंत्री जी ने उद्बोधन में कहा की खेल से बच्चे काफी आगे बढ़ रहे हैं और अभी जब से छत्तीसगढ़ सरकार बना है तब से खेल को काफी महत्व दिया जा रहा है चाहे वह शहरी क्षेत्र से हो या  ग्रामीण क्षेत्र से हो इस पर हमारी सरकार विशेष ध्यान रखा गया है! इसी संदर्भ में मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी का बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया तथा उन्होंने बीआर यादव जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए  तथा स्वर्गीय बीआर यादव जी के प्रति समर्पण एवं त्याग भाव को याद किया इसी के साथ कार्यक्रम में शहर विधायक शैलेश पांडे जी, पर्यटन अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव जी प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण जी जिला महामंत्री दिनेश चिड़िया जिला शहर अध्यक्ष विजय पांडे एवं ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी एवं अन्य सभी कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!


Pages