111 चिटफंड कंपनी के 12,000 से अधिक आवेदन जिले में 2 निवेशकों की 1200 सौ की वापसी
जिले में 28 करोड़ 31 लाख 42 हजार से अधिक की राशि की निवेशकों ने की वापसी की मांग
सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की स्पेशल रिपोर्ट
मुंगेली - चिटफंड कंपनियों के पीड़ित निवेशकों का जमा धन वापसी को लेकर मंगलवार के दिन प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया! उन्होंने कहा की 2 अगस्त 2021 को प्रदेश के पूरे जिले के अलग-अलग तहसील स्तर पर निवेशकों के द्वारा आवेदन जमा कराया गया था जिसमें मुंगेली जिले से कुल 111 चिटफंड कंपनियों के करीब 12000 से अधिक निवेशकों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें लगभग राशि रू.2831.42167 (28 करोड़ 31 लाख 42 हजार 67 रू. से अधिक की राशि छत्तीसगढ़ सरकार एवं प्रशासनिक स्तर पर पैसा वापसी को लेकर निवेशकों के द्वारा बीते 8 वर्षों से लगातार की मांग किया जा रहा है !
*प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार ने बताया*........
छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन घोषणा पत्र क्रमांक 34 में वादा किया था की हमारी कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी निवेशकों की पैसा वापसी करने की बात कही गई थी जिसको लेकर लगातार निवेशकों के द्वारा मांग किया जा रहा है लेकिन अब तक पैसा वापसी नहीं हुआ है जिसको लेकर बीते 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक रायगढ़ कोसमनारा से होते हुए जांजगीर चांपा बिलासपुर मुंगेली बलोदा बाजार से रायपुर तक करीब 400 किलोमीटर की पदयात्रा कर मुख्यमंत्री निवास में ज्ञापन सौंपा गया था उसी को लेकर आज मुंगेली एसपी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है ! और हमें यहां आने के बाद जानकारी मिला है कि मात्र 2 लोगों का पैसा वापसी हुआ है उसमें भी एक निवेशक का 1000 व दूसरे का ₹200 इस तरह से कुल 1200 रुपए की वापसी हुआ है! आगे उन्होंने कहा कि 10893 आवेदन को मुंगेली जिले में संपत्ति नही होने के कारण जहां-जहां कंपनी की संपत्ति है उस जिले में भेज गया है जहां कंपनी की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर पैसा वापसी की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर लगातार होने की बात कही गई! लेकिन अब तक मात्र 33 करोड़ के लगभग गिने-चुने निवेशकों की पैसा वापसी हुआ है जबकि पूरे राज्य में अगर बात करें तो लगभग 20 लाख गरीब परिवार की गाढ़ी कमाई करीब 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि फंसा हुआ है! वहीं गगन कुंभकार ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करते हुए कहा कि निवेशकों का पैसा को छत्तीसगढ़ सरकार अतिरिक्त बजट पारित कर जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही गई।
