कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने ग्रामीणों के समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को किया शिकायत समाधान की दिलाई भरोसा ....देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, June 13, 2023

कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने ग्रामीणों के समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को किया शिकायत समाधान की दिलाई भरोसा ....देखिए खास खबर.....

कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने ग्रामीणों की समस्याओ को लेकर जिला कलेक्टर को किया शिकायत समाधान की दिलाई भरोसा........ 


CG. Right taimes news......... 

गांव के बीच से गुजरा 11 के,वी बिजली तार ग्रामीणों के घरों में  उपकरण हो रहे बर्बाद......... 


बिलासपुर - मस्तूरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत केन्वटाडीह,टांगर,डीपी पचपेड़ी गांव में 11 केवी का हाईटेंशन तार लोगों के लिए बना खतरा गांव के बीच से गुजरी हेवी लाइन के कारण गांव में लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उड़ रहे हैं। दरअसल हवा, आंधी या बारिश के दौरान घरेलू बिजली के तार मे हाईटेंशन तार से जुड़ जाते हैं जिसके कारण अत्यधिक करंट की वजह से टीवी,फ्रिज,कूलर के अलावा अन्य उपकरण जल  जाने के कारण ग्रामीणों में विद्युत विभाग को लेकर काफी आक्रोशित हैं जिससे ग्रामीणों को खासा आर्थिक नुकसान  उठाना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों की समस्या को लेकर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने मंगलवार के दिन बिलासपुर जिला कलेक्टर से मुलाकात की मुलाकात के दौरान मीना आदिल ने ग्रामीणों की समस्याओं को  निजात दिलाने का आग्रह किया। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने ये भी कहा की इस अव्यवस्था से लोगों की जान को खतरा हमेशा बना रहता है। आए दिन लोग बिजली की वर्तमान व्यवस्था से डरे सहमे रहते हैं।  बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को बात कर जल्द इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों मे बिजली व्यवस्था नागरिकों को परेशान कर रही है। आए दिन बिजली गोल होना,ट्रांसफार्मर जल जाना, घंटों बंद बिजली का सुधार न होना  आम बात है।  ऐसी कई समस्याएं जोकि क्षेत्र मे  ग्रामीणों मे समस्या के समाधान को लेकर लगातार मीना आदिल  शासन प्रशासन एवं संबंधित विभाग में पहुंचकर लोगों  हर संभव मदद करने का प्रयास करती है। यही नहीं भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी गांव ग्रामीणों तक पहुंचाने और क्रियान्वयन कराने पर उनका जोर रहता है, ताकि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। ग्रामीणों की बिजली समस्या को भी उन्होंने दूर कराने का प्रयास शुरू किया है। उम्मीद है जिला प्रशासन जल्द ही बिजली विभाग के जरिये 11 केवी बिजली को गांव के अंदर से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराएगा ताकि लोगा बिना डर के दिनचर्या बिता सकेंगे।


Pages