मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पहुंचे बोरे बासी खाने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, May 1, 2023

मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पहुंचे बोरे बासी खाने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पहुंचे बोरे बासी खाने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी....



मस्तुरीः आज एक मई  मजदूर दिवस में माननीय छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपील में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने अपने पूरे संगठन के साथ अपने निवास पर बोरे बासी खाने का आयोजन रखा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी बोरेबासी खाने पहुंचे और कहा छत्तीसगढ के बोरे बासी में विटामिन भरे हुए हैं।आज मजदूर दिवस है किसी भी देश का विकास श्रमिकों के बिना असंभव है।राष्ट्र के निर्माण में खुद को समर्पित करने वाले मेरे सभी श्रमिक भाई बहनों को मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने मजदूर दिवस पर सभी मजदूर भाई बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोरे बासी यानी हमारे प्रदेश के पारंपरिक भोजन को हमारे छत्तीसगढीया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपील पर हम मजदूरों की सम्मान के लिए बोरे बासी खाने का आयोजन किए हैं जिसमें हर आम और खास व्यक्ति बोरे बासी भोजन के जरिए मजदूरों के साथ जुड गया है।हमारे ब्लॉक में आज पारंपरिक छत्तीसगढीयों की संस्कृति को एक साथ बैठकर बोरेबासी खाकर मना रहे हैं।

आज मस्तुरी ब्लॉक में बोरेबासी खाने कांग्रेसी नेता ,कांग्रेसी संगठन, जनप्रतिनिधियां  पहुंचे और बोरेबासी के साथ आम का आचार, मठ्ठा बिजौरी,प्याज के साथ बोरेबासी कि भरपूर आनंद लिएआज के कार्यक्रम में समस्त कार्यकारिणी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व कांग्रेस विधायक दीलिप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय, जिला सचिव टाकेश्वर पाटले, यूवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर,कमल डहरिया, गिरजा शंकर जौहर,रामसागर कोशले, अशोक पटेल,अशोक सूर्यवंशी, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष परस चंद्राकर,देवेंद्र कृष्णनन मुकेश बंजारे,बिंदु जायसी फरिदा,बैगम,वहिदा बेगम,आरती राजपूत, महमह सरपंचपति अनिल निषाद, रजक समाज के जिला अध्यक्ष नारद रजक,दिनेश पाल, मुकेश रजक, सहित कांग्रेसी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Pages