सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मस्तुरीः नगर पंचायत मल्हार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में बुधवार को नगर के सप्ताहिक बाजार में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी पदाधिकारियां व वरिष्ठों ने लोगों से कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों और गलत कदम की वजह से देश परेशानियों का सामना कर रहा है।मोदी जी को आम जनता और गरीबों की समस्याओं से कोई लेना देना नही इस सरकार ने तानाशाही व अलोकतांत्रिक तरीक़े से राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करा दिया है। कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।महंगाई आसमान छु रही है।
जबसे भाजपा की सरकार केंद्र में सत्तासीन हम तबसे देश का लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।साम्प्रदायिक विद्वेष को बढाकर अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो की नीति पर सरकार चल रही है।संवैधानिक संस्थाओं का असंवैधानिक इस्तेमाल किया जा रहा है।मंहगाई और रोजगार सृजन पर सरकार नियंत्रण खो चुकी है।कांग्रेस काल में स्थापित सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेंचा जा रहा है।
जब देश का लोकतंत्र ही नही रहेगा तो देश का भविष्य खतरे में जा सकता है।कांग्रेसी के राहुल गांधी को अडानी की कंपनी में बीस हजार करोड़ रुपये से जुड़े सवाल पुछने पर एक साजिश के तहत संसद सदस्यता समाप्त कर मोदी सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया।इसके पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाओं से छत्तीसगढ़ राज आज खूशहाल है छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री किसानों की धान बीस क्वींटल प्रति एकड खरीदने का घोषणा कर दिया है।और विभिन्न योजनाओं को लागू कर हर वर्ग के लोगों महिलाओं नौजवान के प्रति हमेशा सोचते हैं और आज हमारा छत्तीसगढ़ खूशहाल है।केंद्र सरकार के षड्यंत्र कारी नीति के कारण राहुल गांधी को संसद में बोलने नही दिया गया उनकी आवाज को म्यूट कर दिया जाता है और संसद सदस्यता रद्द कर दिया जाता है।देश में महंगाई चरम सीमा पर है मोदी सरकार अपने बडे बडे उद्योगपतियों के साथ हाथ मिलाकर चल रहे हैं ऐसे में देश का विकास कैसे होगा।देश की हालतों से मोदी सरकार को कोई लेना देना नही है हिंदू मुस्लिम कर देश की जनता को लडाने में.भाजपा जुटी है।आज देश अलोकतांत्रिक घटना सदन मे विपक्ष के संसद सदस्यों को बोलने ना देना और केंद्र के सत्ताधारी दल के नेता नरेंद्र मोदी के तानाशाही रवैया से प्रतीत होता है कि केंद्र की सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर सरकार चला रही है। राहुल गांधी की परिवार देश के लिए बलिदान दिया और आज उनके ही बदौलत देश ईतना तरक्की किया जिसका श्रेय हमारे केंद्र के मोदी सरकार ले रहे हैं और बलिदानी परिवार के ऊपर लांछन लागा रहे हैं।
आज जन सहयोग से कांग्रेस सडक से लेकर सदन तक जनता के अधिकारों की लडाई लडती आ रही है नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नफरत की राजनीति की जा रही है मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र की लगातार हत्या हो रही है ।आज देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत हाट बजारों में.नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उजागर कर देश के जनता को अवगत करा रही है और आने वाले समय में चुनाव में देश में कांग्रेसी सरकार देने की अपील कर रही है।
इस मौके पर आज ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नागेंद्र राय पूर्व मस्तुरीः छाया विधायक दिलीप लहरिया,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ,जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले, वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पांडेय,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुकृता खुटे, प्रदेश महिला सचिव विंदरम जायसी,सतनामी समाज प्रदेश अध्यक्ष कलावती लहरे,जिला किसान समिति अध्यक्ष परसराम चंद्राकर,ब्लॉक किसान अध्यक्ष विनोद सिह,युवानेता अशोक राजवाल,अ.ज.ब्लॉक अध्यक्ष लखन टंडन, युवानेता देवेन्द्र कृष्णनन,महामंत्री पूतन दुबे, ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय नामदेव, नगरपंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत.न.पं.एल्डरमैन नवीन अग्रवाल, पार्षदगण में सुजीत राजभानू,बबलू रामफल भारद्वाज, मोहन कैवर्त, विष्णु कैवर्त,दुर्गेश कैवर्त, सेक्टर प्रभारी रघुराज पान्डेय, रामहरी कैवर्त,विशंभर खुटे,मीडियप्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी,पंकज विशाल, डाक्टर दीपक लहरे,अजय जोशी,अन्नू करियारे, सुभाष टंडन, मदन वर्मा, ईश्वर गंधर्व,नेत्र कुमार टंडन,रितुराज भार्गव,खोलबहरा रजक,दीपक गंधर्व, साहील मधुकर,संजयकुमार, भावेश कुर्रे,प्रेमचंद पान्डेय, शत्रुघ्न चंद्राकर, रामनारायण धीवर,रामगोपाल भार्गव सहित क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
