ब्लॉक कांगेस मस्तुरी के जय भारत सत्याग्रह के तहत हाट बाजारों में नुक्कड़ सभा आयोजन को लेकर बैठक संपन्न... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, April 15, 2023

ब्लॉक कांगेस मस्तुरी के जय भारत सत्याग्रह के तहत हाट बाजारों में नुक्कड़ सभा आयोजन को लेकर बैठक संपन्न... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


 ब्लॉक कांगेस मस्तुरी के जय भारत सत्याग्रह के तहत हाट बाजारों में नुक्कड़ सभा आयोजन को लेकर बैठक संपन्न...


मस्तुरीः अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांगेस कमेटी मस्तुरी के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने आज जय भारत सत्याग्रह के तहत हाट बाजारों में नुक्कड़ सभा आयोजन को लेकर ब्लॉक कांगेस कमेटी के पदाधिकारियां व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ पूरे देश में कांगेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ का आयोजन कर केंद्र सरकार की कारनामों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। हाट बाजारों में जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ सभा आयोजन करना है।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने अपनी कार्यकारिणी की बैठक में सभी को समिति बनाकर  समिति के माध्यम से सभी को जवाबदारी सौंपा और इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताया कि हाट बाजारों में नुक्कड़ सभाके अंतर्गत केंद्र सरकार के कारनामों को जन जन तक पहुंचाना ही मूल उद्देश्य बाताया।

बैठक में सर्वमान्य निर्णय लिया गया जिसमें मस्तुरी ब्लॉक के चार बडे बाजारों को चयन कर समय सारणी बनाया गया।

16/04/2023 रविवार को लोहर्सी बाजार ।

18/04/2023 मंगलवार पचपेडी बाजार।

19/04/2023 बुधवार को मल्हार बाजार।

20/04/2023 गुरुवार को  ओखर बाजार का चयन किया गया।

जिसमें निम्नलिखित बाजारों में ब्लॉक कांगेस कमेटी के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं सहित ब्लॉक कांगेस कमेटी  मस्तुरी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सदस्यों व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों का उपस्थिति होना अनिवार्य सर्वसम्मति निर्णय लिया गया।

बैठक में ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष नागेंद्र राय,छाया विधायक दिलीप लहरिया,राजेश्वर भार्गव,मनोहर कुर्रे, विरेन्द्र शर्मा,राहुल सोनवानी,टाकेश्वर पाटले, जयंत मनहर,कमल डहरिया, अशोक राजवाल, नारद रजक,अनिल निषाद, डाक्टर आर के वर्मा,दामोदर कांत,राहुल राय, पुतन दूबे,उदय भार्गव, रामसागर कोसले, देवेन्द्र कृष्णनन,देव चंद्राकर,सुभाष टंडन,रितुराज भार्गव, सहित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण व कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Pages