हर्षोल्लास के साथ मनाएं हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य -वशीउल्ला शेख*......
पथरिया :- जिला पंचायत क्षेत्र लौदा क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोईद्रा में बजरंग दल के युवा साथी के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें क्षेत्र के बहुत लोकप्रिय जनसेवक श्री वसीउल्ला शेख जी हुए शामिल हनुमान मंदिर प्रांगण में नारियल एवं पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा छोटे बड़े बुजुर्गों एवं युवा साथियों के द्वारा डीजे बाजे के साथ भव्य रूप से भगवा रंग के गाने में थिरकते नजर आए जिसमें पूरे जोश के साथ पूरे पथरिया में अपने ध्वज के साथ बाइक रेली निकाली गई जिसमें पूरे गांव से लेकर नगर में जश्न का माहौल रहा वही समितियों के द्वारा इस खुशी के माहौल में प्रसाद भी वितरण किया गया! इसी संदर्भ में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 वशीउल्ला जी के नेतृत्व में पथरिया में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के भाइयों के द्वारा शरबत पिलाकर प्रसाद वितरण किया गया इस प्रकार कार्यक्रम के आयोजन के लिए बजरंग दल के नवयुवक साथियों को अतिथियों के द्वारा आभार व्यक्त किया!
इस शुभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे ग्राम पंचायत के सरपंच श्री अनिल साहू जी पार्षद दीपक साहू जी कांग्रेसी तेज सिंह क्षत्रिय जी, कृष्णा कुमार रजक, घनश्याम साहू, रमेश साहू व गांव के वरिष्ठजन एवं बजरंग दल के युवा साथियों का उपस्थित रहे है

