क्षेत्र में अत्यधिक बिजली कटौती को लेकर किसानों में आक्रोश जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ....शीलू साहू...देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, April 22, 2023

क्षेत्र में अत्यधिक बिजली कटौती को लेकर किसानों में आक्रोश जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ....शीलू साहू...देखिए खास खबर.....

क्षेत्र में अत्यधिक बिजली कटौती को लेकर किसानों में आक्रोश जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन-शीलू साहू...... 


CG. Right taimes news....... 

मुंगेली -  लोरमी विकासखण्ड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बिजली की कटौती को लेकर किसान एवं आमजन ग्रामीण काफी परेशान है जिसमें विद्युत विभाग के द्वारा बिजली गोल करने का मामला पिछले कई महीनों से सुर्खियों में रहा है ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोशित हैं जिसको लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने जिला कलेक्टर एवं लोरमी एस.डी.एम को ज्ञापन सौपा गया है। इस दौरान उन्होने कहा कि गर्मी अत्यधिक होने के वजह से क्षेत्रवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। साथ ही लोरमी के कोतरी एवं उसके आस-पास के लगभग 50 गावो में किसानों द्वारा गर्मी फसलों का उत्पादन कर रहे है। जिसमें बिजली लगभग 4 से 5 घण्टे तक ही रहती है। बाकी समय हमेशा बिजली कटौती अत्यधिक होने के वजह से किसानों की फसल को भरपूर मात्रा में पानी नहीं मिल पा रही है, जिसमें किसान चिंतित नजर आ रहे हैं !


उन्होंने बताया  की अभी वर्तमान में  लगभग 20 दिनों के लिए 24 घण्टे बिजली देने की आवश्यकता है तब कहीं जाकर फसल पूरी तरह होने की बात कही गई। ज्ञापन सौपने वालो में रामनाथ श्रीवास,भरत साहू,दिलीप साहू,बंटी कश्यप, छोटू कश्यप, सुनील तिवारी, उमेश साहू, गुलाब ध्रुव,सोनू साहू, दरबारी यादव,  सुरेश यादव बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। 




Pages