छत्तीसगढ़ प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का रायपुर वापसी पर सरगांव में हुआ भव्य स्वागत ....देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, April 29, 2023

छत्तीसगढ़ प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का रायपुर वापसी पर सरगांव में हुआ भव्य स्वागत ....देखिए खास खबर.......

छ. ग. प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का रायपुर वापसी पर सरगांव में हुआ भव्य स्वागत... 


CG. Right taimes news........ 

सरगांव - छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी चंदन यादव,प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम,पीयूष कोशरे महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी का बिलासपुर से रायपुर वापस जाते समय भव्य स्वागत नगर पंचायत सरगांव में जागेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में किया गया। स्वागत और आत्मीयता देखकर चंदन यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बताती है कि इस साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को कहा कि इस बार बिल्हा विधानसभा को जीतकर यहाँ से विधायक विधानसभा भेजना है आप सब मेहनत करो सरकार और संगठन आपके साथ है। इस अवसर पर जागेश्वरी वर्मा ,घनश्याम वर्मा, एजाज अहमद, नेहरू साहू, इस्माइल मेमन, रिजवान खान, गोपाल अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर, उमेश सोनी ,अभिषेक यादव, यमुना  वर्मा, रामफल लहरी,दुखहरण साहू, प्यारे साहू, पुष्पा शिव धृतलहरे ,वहाब खान, प्रेम पाटले, कोमल घृतलहरे टीकाराम यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Pages