जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय के अध्यक्षता में आदर्श ग्राम ओखर में नुक्कड़ सभा आयोजित.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, April 21, 2023

जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय के अध्यक्षता में आदर्श ग्राम ओखर में नुक्कड़ सभा आयोजित.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय के अध्यक्षता में आदर्श ग्राम ओखर में नुक्कड़ सभा आयोजित


मस्तुरीः राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द किए जाने को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के आदर्श ग्राम ओखर के सप्ताक्हिक बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय की नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन बैनर तले नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार के विरोध में नुक्कड़ सभा में कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के गलत नीतियों के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें सत्याग्रह नुक्कड़ सभा की जरूरत क्यों पडी।क्योंकि  आज मोदी सरकार  में कोई सुनवाई है न ही सरकार को आमजन से कोई सारोकार है इसलिए नुक्कड़ सभा के माध्यम से हमें मिलकर इस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन आवाज बुलंद करना होगा। ताकि भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए हम सभी को मिलकर आ आमजन को जागृत करना होगा और लोकतंत्र की हत्यारी सरकार का विरोध करना होगा।

सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने जनता के सामने केंद्र सरकार के गलत नीतियों को सामने लाते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है देश की गरीब किसान बेरोजगार, और महिलाऐं असहाय हो चुके हैं।आज ऊनकी बात अगर कोई कर रहा है तो वह केवल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं आज राहुल गांधी जिस मजबूती से केंद्र की मोदी सरकार की एक के बाद एक पोल खोल रहे हैं उससे मोदी सरकार डर गए है और राहुल गांधी की आवाज को कमजोर करने के लिए मोदी सरकार ने जिस प्रकार से भारत के लोकतंत्र का गला घोंटकर राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया।यह सत्याग्रह आंदोलन नुक्कड़ सभा कांग्रेस का संघर्ष का आगाज है।

राहुल गांधी ने एक भाषण दिया जिसके चलते उन्हें सजा हुई लेकिन मोदी जी ने तो ना जाने कितने भाषण गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दिए उन पर कब का केस लगना चाहिए।

इस देश का प्रधानमंत्री तानाशाही सरकार जवाब नही दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की ईतनी कोशिश क्यों कर रही है।इस अडानी में क्या है कि प्रधानमंत्री मोदी देश की सारी संपत्ति उनके हाथो दे रहे हैं अडानी से क्या रिश्ता है ।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया की बहुत थोडा समय बच गया है जिस प्रकार महाभारत में अहंकार रूपी राक्षसों का सर्वनाश हुआ था ठीक केंद्र में बैठी अहंकार जो अपने आपको राजा समझ रखा है जल्द ही इसका भी अहंकार का घडा फुटने वाला है।

उन्होंने राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं के बारे जनता को कहा राज्य की जनता की भलाई के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार चार सालो में विभिन्न योजनाओं को लाकर बहुत अच्छा कार्य कर रही है।आज छत्तीसगढ़ की जनता माननीय मुख्यमंत्री के लिए गौरव महसुस करती हुई नजर आती है।इन योजनाओं में लगाव का भाव है।अपनेपन की महक है।जो सभी छत्तीसगढीयों को गौरव का एहसास करा रही है।छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई क्षेत्र, समाज और वर्ग नही है जिनके हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने काम न किया हो।छत्तीसगढ़ की किसान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं को चलाने के लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ के पहचान बन गये हैं।राज्य की सरकार चार सालो में प्रदेश के गरीब किसान मजदूर सहित आर्थिक उत्थान सहित अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरुआत किया।राजीव गांधी किसान योजना, गौ धन योजना नरवा घुरवा,बारी, किसानों का कर्जा माफ,बिजली बिल हाफ,राजीव मितान योजना स्वामी आत्मनंद हिंदी व.अंग्रेजी स्कूल जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करके छत्तीसगढीयों को खूशहाल कर दिया।हम छत्तीसगढीया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कर्जदार है और आने वाले चुनाव में इस कर्जा को एक बार फिर से छत्तीसगढ में कांग्रेस की मुख्यमंत्री व विधानसभा मस्तुरी में कांग्रेसी विधायक बनाकर चुकाऐंगे।

कार्यक्रम का आभार किसान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंह ने और मंच का संचालन ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने किया।

आज कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ,मस्तुरी विधानसभा पूर्व छाया विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजमहंत राजेश्वर भार्गव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल डहरिया,प्रदेश महिला प्रदेश सचिव विंदरम जायसी, जिला महिला उपाध्यक्ष सुकृता खुटे,सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष कलावती लहरे,पीछडा वर्ग प्रदेश सचिव अशोक पटेल,ब्लॉक किसान अध्यक्ष विनोद सिंह, अ.ज.ब्लॉक अध्यक्ष लखन टंडन ब्लॉकमहामंत्री पुतन दुबे,राजिव मितान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र राय,ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय नामदेव, लक्ष्मी यादव, जोन अध्यक्ष केशव साहू,गणेशदत्त राजू तिवारी,कांति भारद्वाज, पंकज विशाल, युवानेता विशंभर बादल खुटे,नेत्र टंडन, सुभाष टंडन, शशी पाटले,सुखसागर साहू,विक्रम तिवारी,अनुप पटेल, खोलबहरा साहू,बहोरन साहू,धरमदास मानिकपुरी, कृष्णा साहू,कृष्ण कुर्रे,धरमु पटेल,कौशल कुमार, इंद्रजीत पटेल, गुलाब पटेल,, केजाराम साहू,सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Pages