नगर पंचायत पथरिया में करोड़ों रुपए की विभिन्न निर्माण कार्य की हुआ भूमि पूजन :-ग्वालदास अनंत.........
CG. Right taimes news.....
पथरिया - नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो मे तेजी आई है पिछले एक माह में ही लगभग 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रारंभ हुए है वही गुरुवार को नगर के तीन वार्डो मे 30 लाख के मुक्तिधाम के भूमिपूजन का कार्य भी नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनन्त के मुख्य आतिथ्य मे पूजा अर्चना के बाद नारियल तोड़ कर सम्पन्न हुआ ।वार्ड 9 में पक्के मुक्तिधाम निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम मे नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनन्त ने कहा कि इस जगह पर पक्के छत और सुविधायुक्त मुक्तिधाम निर्माण से पथरिया ,लौदापारा , सहित नगर के लगभग छह वार्डो के नागरिकों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार करने में सहूलियत होगी वर्तमान में टीन के टूटे फूटे सेड मे अंतिम संस्कार के समय कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने नगर में तीन करोड़ के सड़क नाली निर्माण कार्य आरंभ और कुछ कार्यो के पूर्णता का जिक्र करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर गढ़बो नवा नगर का सपना साकार होने की बात कही । भूमिपूजन मे वार्ड पार्षद लल्ली मनोज निषाद सभापति संपत जायसवाल , धर्मेंद्र श्रीवास , एल्डरमेन कमल नारायण द्विवेदी , तुलसी सोनवानी , संतोष पाली , पार्षद मनीष यादव , ठेकेदार ऋषि राय एवं नागरिक उपस्थित रहे ।
सड़को मे गंदे पानी से मुक्त हुआ नगर - नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले कई वर्षी मे सड़क निर्माण तो बहुत हुए लेकिन उसके किनारे नाली निर्माण का कार्य नही हो पाया जिसके कारण नगर के घरों का गंदा पानी सड़क मे ही बहता रहता था ।इस समस्या को लेकर नगरवासियों ने कई बार शिकायत दर्ज कराकर नाली निर्माण की मांग समय समय पर होता रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए नगर सरकार ने नगर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने लगभग एक करोड़ चालीस लाख के पांच बड़ी नालियों के निर्माण को स्वीकृति दी जो वार्ड 3, 4, 5, 8 , 9 , 11 , 12 मे निर्माणाधीन है इसमें से तीन पूर्ण भी हो चुका है ।नाली निर्माण पूर्ण होने से नगर के महामाया मंदिर जाने वाला मार्ग गंदे पानी से मुक्त हो चुका है ।
दो करोड़ के आदिवासी छात्रावास तक सीसी सड़क- नगर में विकास खंड स्तरीय दो करोड़ के आदिवासी कन्या छात्रावास का निर्माण हुआ है जो नगर के बाहर एक किलोमीटर दूर है लेकिन सड़क नही होने से यहां बच्चे रहने से हिचकिचाते रहे और निर्माण के पांच तीन वर्ष बाद भी सही ढंग से संचालित नही हो पा रहा जिसे देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास ने छात्रावास तक सीसी सड़क बनाने का निर्णय लिया जो जल्द ही बनने वाली ही इस सड़क के बनाने से आदिवासी छात्राओं को आने जाने मे सुविधा होगी ।
