निवेशकों की पैसा वापसी की मांग को लेकर रायगढ़ से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पदयात्रा....
CG. Right taimes news....
*बिलासपुर :- छतिसगढ़
अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर तले संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार जी के नेतृत्व में निवेशकों की पैसा वापसी की मांग को लेकर सौ से अधिक कंपनी के निवेशक अभिकर्ता रायगढ़ से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पद यात्रा कर रहे है, संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार जी के पूरे परिवार इस पदयात्रा मे चल रहे है, 24 फरवरी को रायपुर पहुंचने की रणनीति बनाई गई है, राज्य सरकार द्वारा निवेशकों की पैसा वापसी के लिए तत्काल निर्णय लेने के लिए मांग किया गया है, पुर्व में प्रदेश सरकार को इस विषय में अनेकों ज्ञापन दिया लेकिन निवेशकों के हित में ठोस कार्रवाई नहीं किया गया मात्र कार्यवाही के नाम पर जनपद, तहसील, पंचायत,व कलेक्टर के माध्यम से निवेशकों से आवेदन आमंत्रित किया गया लेकिन पैसा वापसी के नाम पर ऊट के मुंह में जीरा के समान जिससे हतास पिडित परिवार निवेशक राज्य सरकार को निवेशकों के लिए विशेष कोष का गठन कर निवेशकों में राशि वितरण करने की मांग कर रहे है,
पदयात्रा से चलकर आज दिनांक 9 फरवरी को मस्तुरी से चलकर गतौरा हजारों की संख्या में निवेशक पहुंच चुके हैं जो पुनः कल दिनांक 10/02/2023 दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से पातालेश्वर कॉलेज चौक मस्तूरी से खैरा जयरामनगर, गतौरा, मोपका से बिलासपुर के लिए जाना तय किया गया में संघ के प्रदेश सचिव ईश्वर पटेल, महासचिव नंद कुमार निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सारथी महिला प्रदेश अध्यक्ष बेला तेलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर जिलाध्यक्ष राम रतन साहू किशोर तिवारी दिलेस साहू रामहरे साहू भगत यादव जिला अध्यक्ष चोवासिंग राजपूत उपाध्यक्ष देवचरण जोशी मकराल यादव संजय धुरी गंगा राम साहू भगत राम यादव कांति कुर्रे जानकी राजवाल लखनलाल कटाक्वार चेतन कुमार पटेल भगत राम यादव लखन लाल चौहान बसंत पटेल कुमार मुचाके के साथ सैकड़ों निवेशक पदयात्रा में चल रहे है....*

