पत्रकार का उद्देश्य समाज से बुराईयो को दूर कर उन्हें जागरूक करना ...प्रभारी मंत्री रूद्र कुमार.....देखिए खास खबर.... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Thursday, February 9, 2023

पत्रकार का उद्देश्य समाज से बुराईयो को दूर कर उन्हें जागरूक करना ...प्रभारी मंत्री रूद्र कुमार.....देखिए खास खबर....

 पत्रकार का उद्देश्य समाज से बुराईयों को दूर कर उन्हें जागरूक करना - प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार....... 



CG. Right taimes news........ 

श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए प्रभारी मंत्री


मुंगेली 09 फरवरी  को प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय सम्मेलन में शामिल होने कल 08 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में पहुॅचे थे। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा फूल माला से प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया साथियों का विशेष भूमिका रहती है, पत्रकार आलोचना के माध्यम से गलतियां सुधारने का अवसर प्रदान करते है। पत्रकार एक तरह से समाज के लिए भी जागरूक करता है। समाज के लोगों को एक पत्रकार ही तरह तरह की जानकारियां देता है, जिससे गांव के लोग किसान एवं मजदूर वर्ग के लोग भी जानकारी पाकर अपने जीवन में आगे बढ़ पाते हैं और जीवन में कई कार्यों में आगे बढ़ कर अपने जीवन को बेहतर करते हैं। वास्तव में पत्रकार हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। पत्रकार का उद्देश्य समाज में कई तरह की जो बुराइयां है वह दूर हो और लोग जागरूक हो। अगर लोग जागरूक होंगे तो सरकार जागृत होगी और सरकार जब जागरूक होगी तो लोगों के लिए भी बहुत कुछ अच्छा करेगी। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर कमियों को उजागर करें। वहीं अच्छाइयों की प्रशंसा भी जरूर करें। प्रभारी मंत्री ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कार्यालय भवन की मांग पर आवश्यक कार्यवाही के लिए भरोसा दिलाया।

   नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आईना होता है, पत्रकार के लेख से ही हमें कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, जो समाज के विकास के लिए जरूरी होता है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के लिए कई योजनाएं शासन द्वारा चलाई जा रही है, जिसकी जानकारी सभी पत्रकार साथियों को होनी चाहिए। प्रदेश महासचिव श्री विश्वदीपक राई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथी एकजुटता के साथ कार्य करें एवं संघ को मजबूत व शसक्त बनाने का प्रयास करें। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार यादव ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्री वशी उल्लाह खान, बिलासपुर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शुक्ला, कृषि उपज मण्डी मुंगेली के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, प्रतिष्ठित नागरिक श्री राकेश पात्रे, श्री सागर सिंह बैस, श्रीमती मायारानी सिंह सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारीगण और स्थानीय पत्रकारगण उपस्थित थे।


Pages