जल संरक्षण है मेरा सपना ताकि खुशहाल बने भारत अपना : संजीत बनर्जी ..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Friday, February 10, 2023

जल संरक्षण है मेरा सपना ताकि खुशहाल बने भारत अपना : संजीत बनर्जी ..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



मुंगेली - मुंगेली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चालान में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जहां ग्रामीणों को जल जीवन मिशन योजना के उदेश्यो से ग्रामीणों को अवगत कराया गया  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी शामिल हुए 

 सहायक क्रियावयन एजेंसी सक्षम स्वयं सेवी संस्था द्वारा मुंगेली विकासखंड में जल जीवन मिशन योजना का प्रचार प्रसार गांव गांव जाकर किया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम पंचायत चालान में जन सभा का आयोजन किया गया जहा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए जनसभा में  जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी बतौर मुख्या अतिथि के रूप में शिरकत की  ग्राम सभा के मंच का संचालन कर रहे सहायक क्रियावयन एजेंसी सक्षम स्वयं सेवी संस्था के टीम लीडर  नरेंद्र राजपूत और निरंजन मानिकपुरी ने  जल जीवन मिशन योजना के उदेश्यो से ग्रामीणों को विस्तार से बताया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी ने  जल संरक्षण है मेरा सपना ताकि खुशहाल बने भारत अपना के नारे से से अपने सम्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा की  ग्रामीणों को जल की  उपयोगिता को समझने की जरुरत है  जल के संरक्षण और सवर्धन के लिए जागरूक होना पड़ेगा तभी हमारा आनेवाला कल बेहतर होगा बहरहाल सभा के दौरान राजीव गाँधी युवा मितान के अध्यक्ष बिशन शिव हरे ,सरपंच संतोष सप्रे सक्रिय महिला समिति से निरुपा पंच हरनारायण सप्रे संतोष,उमाशंकर दिलीप निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Pages