यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जिला पुलिस मुंगेली द्वारा हेलमेट बाईक रेली से किया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, January 11, 2023

यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जिला पुलिस मुंगेली द्वारा हेलमेट बाईक रेली से किया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


कलेक्टर  राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक  चन्द्रमोहन सिंह ने बी.आर. साव स्कूल ग्राउण्ड में स्‍कूली बच्‍चों एवं शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजन के उद्येश्य पर प्रकाश डालते हुए यातायात नियमों के पालन के लिये किया जागरूक


मुंगेली - पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजन के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके तहत जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ बी.आर.साव स्कूल ग्राउण्ड में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  चन्द्रमोहन सिंह द्वारा सुड़क सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के उद्येश्य एवं प्रतिदिवस आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने बच्चों को ही देश का भविष्य बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया एवं  हेलमेट तथा सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया, साथ ही यातायात नियमों का पालन कराना केवल पुलिस का दायित्व न मानते हुए हर व्यक्ति, बच्चों की जिम्मेदारी के सबंध में जानकारी दी।  

        इसके पश्चात् कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर राहुल देव ने भी बच्चों यातायात नियमों की जानकारी रखने, सदैव यातायात नियमों का पालन करने, एवं नाबालिगों को वाहन न चलाने के संबंध में जानकारी दी। तत्पश्चात् संयुक्त कलेक्टर  तीरथराज अग्रवाल ने भी बच्चों से यातायात सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के महत्व को बताते हुए बच्चों एवं शिक्षकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की। 

        जिले में यातायात सुरक्षा सप्ताह का आयोजन दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक किया जावेगा। जिसमें आज दिनांक 11.01.2023 को यातायात सुरक्षा का औपचारिक शुभारंभ बाईक रेली के साथ किया गया। दिनांक 12.01.2023 को चौक-चौराहों में नाबालिगों को वाहन न चलाने के संबंध में अभिभावकों को समझाईस देना तथा हाईवे में यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं यातायात नियमों का पालन करने वालों को फूल देकर सम्मानित किया जायेगा। दिनांक 13.01.2023 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में यातायात नियमों के संबंध में रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 14.01.2023 को ऑटो चालकों को वर्दी एवं नेमप्लेट तथा ऑटो पर स्वयं का नाम, मोबाईल नम्बर लिखवाने हेतु प्रोत्साहित करना एवं व्यावसायिक वाहनों जैसे बस ऑटो, टेक्सी चालकों का कैंप लगाकर स्वास्थ्य एवं नेत्रपरीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 15.01.2023 को हेलमेट, सीटबेल्ट, रिफ्लेक्टर टेप की जांच, रॉंग साईड चलने वालों को समझाईस देना एवं एनसीसी/स्काउट गाईड को यातायात का प्रशिक्षण देकर चौक-चौराहों में ड्यूटी लगाई जायेगी। दिनांक 16.01.2022 को स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के स्लोगन के साथ नगर भ्रमण एवं स्कूलों-कॉलेजों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा। दिनांक 17.01.2023 को यातायात सुरक्षा सप्ताह का समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

       यातायात सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली  आकांक्षा खलखो, उप पुलिस अधीक्षक  साधाना सिंह, उप पुलिस अधीक्षक  एम.एम. मिंज, रक्षित निरीक्षक  क्रिस्ट नरगिस तिग्गा, निरीक्षक  केशर पराग, निरीक्षक  सतीश सिंह गहरवार एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।


Pages