पथरिया में हुआ भव्य जयंती मेला का आयोजन समाज के लोगों में रहा भारी उत्साह...देखिए खास खबर.... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, January 17, 2023

पथरिया में हुआ भव्य जयंती मेला का आयोजन समाज के लोगों में रहा भारी उत्साह...देखिए खास खबर....

पथरिया में हुआ भव्य जयंती मेला का आयोजन समाज के लोगों में रहा भारी उत्साह*...... 

CG. Right taimes news.......

पथरिया - नगर में सतनामी समाज के ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय गुरु दर्शन मेला का आयोजन मंगलवार को सम्पन्न हुआ जहाँ पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास अनंत के नेतृत्व में पूरे मुंगेली जिले भर से अलग-अलग ब्लॉक व गांव से सतनामी समाज के हजारों लोगों के संख्या में शिरकत की साथ ही पथरिया नगर पंचायत में  मुक्तिधाम सीसी रोड निर्माण नगर  पंचायत में सभाकक्ष कार्यालय एवं  पौनी पसारी कार्य जैसे विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ 97 लाख रुपए का शिलान्यास किए साथ ही अखाड़ा एवं डीजे के साथ भव्य रुप से रैली एवं शोभायात्रा पूरे नगर में निकाले गए और सतनाम पंथ गुरु बाबा घासीदास जी की प्रतिमा पर सभी अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना किये।गुरुदर्शन मेला में सतनाम पंथ के जगतगुरु रुद्र कुमार पीएचई मंत्री छत्तीसगढ़ शासन  के दर्शन के लिये समाज के महिलापुरुष दूर दूर से आये हुए थे। कारण वश मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी के स्वास्थ्य खराब होने के कारण कार्यक्रम में नही आ पहुंचे इसलिये कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे बिलासपुर कृषि मंडी के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य वलीउल्लाह शेख  पूर्व जिला सदस्य शशी घृतलहरे घनश्याम वर्मा  मुंगेली जिला जीला अध्यक्ष सागर सिंह बैस  उपस्थित रहे  तत्पश्चात सभी अतिथियों का गुल्दस्ता एवं पुष्प हार से बारी बारी स्वागत किया कार्यक्रम में आये अतिथियों का अखिल भरतीय सतनामी समाज के युवाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जहां से रैली की शक्ल में एक किलोमीटर पैदल मार्च किया गया जिसमें सतनामी समाज के युवाओं ने अपने करतब दिखाए वही कार्यक्रम स्थल पर जय सतनाम के नारे लगये! 

गुरु दर्शन मेला के प्रमुख आयोजक पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास  अनन्त ने मंच संचालन करते हुए गुरु महिमा का बखान किया और मेले में शामिल अतिथियों , को जनसामान्य मेले के उद्देश्यों के बारे में बताया ।

राजेंद्र शुक्ला ने क्या कहा ....... 



 कार्यक्रम में राजेन्द्र शुक्ला ने मेले को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरुघासीदास के उपदेशों को आत्मसात कर समाज मे आ रहे विघटन को रोका जा सकता है समाज मे सरसता और भाईचारे के लिये बाबा का संदेश अमृत के समान है उन्होंने बाबा गुरुघासीदास को मानव कल्याण और भक्ति के सरल मार्ग बताने वाले महान संत बताया और उन्हें बरामबर प्रणाम किया । कांग्रेस नेता घनश्याम वर्मा ने अपने उद्बोधन में गुरु दर्शन मेला के सफल आयोजन के लिये समाज के युवाओं की सराहना करते हुए बाबा गुरुघासीदास के विचारों को वर्तमान समाज के लिये पथप्रदर्शक बताया वही समितियों के द्वारा दूर-दूर से आए हुए अतिथियों एवं समाज के लोगों के लिए भंडारा एवं भोजन की व्यवस्था रखे गए थे

कार्यक्रम के आयोजक रहे.... 



 वही इस  सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्मल दिवाकर उमरिया संतोष घृतलहरे तारण टंडन पंडित रोहित  सरपंच दीना दास बघेल ,पूर्व पार्षद राम बघेल, रमेश चेलकर दिलीप आहिरे, उज्जैन बंदे, हेमंत सतनामी, वैशाखू महिलांगे, पूर्व सरपंच सबल प्रसाद डेहरिया, सरपंच प्रेम पाटले रतिराम ऑग्रे दिलेश्वर गेंदले पत्रकार देवचरण जोशी पत्रकार रंजीत तेंदुलकर मुकेश घृतलहरे सुशील सतनामी दीना दास बघेल राजेंद्र गेंदले संतोष पाटिल महेंद्र घृतलहरे प्रेम भार्गव दिनेश भार्गव रोहित माथुर ज्ञानदास चेलकर रोहित गेंदले कालिका बंजारे हरीचंद् बघेल कुलदीप सरकार सहित हजारों संख्या में सामाजिक लोग उपथित रहे ।


Pages