मिनी गिरौदपुरी धाम के नाम से विख्यात गिरहोला में मनाया गया सतनाम भवन का स्थापना दिवस - गीतेश्वरी बघेल*...
CG. Right taimes news......
दुर्ग अहिवारा विधानसभा के अंतर्गत मिनी गिरौधपुरी धाम के नाम से विख्यात ग्राम गिरहोला में 12 जनवरी गुरुवार के दिन जय सतनाम सेवा समिति के तत्वधान में संत शिरोमणि गुरुघासी दास बाबा जी कि स्मृति में विधानसभा स्तरीय सतनामी समाज सम्मेलन एवं सतनाम भवन स्थापन दिवस के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत किया मंदिर प्रांगण में गुरुगद्दी पूजन एवम गुरुजी के चरण कमल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,तथा श्रीफल साल अर्पित कर विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। मनखे मनखे एक समान ,सत्य ही मानव का आभूषण है, सभी को सत्य के मार्ग का अनुसरण करना तथा बाबा जी के समस्त उपदेशों को आत्मसात् करने जैसे व्यक्तव्यो के साथ बाबा जी की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री से समाज के लोगों के द्वारा मंदिर परिसर में मैदान तालाब निर्माण हेतु अहाते निर्माण, किचन सैड निर्माण भवन तथा आसपास के परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु मांग रखी गई
जिसमें से कुछ मांगो पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति भी प्रदान किया तथा किसानों के धान को 2600 रु. पर क्विंटल में खरीदने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्वीकृति की साथ ही धान खरीदी का बोनस समय-समय पर किसानों के खाते में डालने के बात कहा इस प्रकार की अभिव्यक्ति के साथ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अपने व्यक्तयों को परिभाषित किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन ,भारत राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, समृद्धि सद्भावना समिति प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक, नेशनल हुमन राइट्स अवेयरनेस फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष संगठित पत्रकार संघ छ. ग. गीतेश्वरी बघेल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं मंच पर आसीन अन्य अतिथियों में राजेंद्र प्रसाद साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग अध्यक्ष, ओनी महिलांग प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमेकमेटी मनीष बंजारे जिला महंत जगत गुरु रूद्रकुमार,सरस्वती रात्रे, शालिनी यादव, सुजीत बघेल शामिल रहे।
तथा समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के रूप में बी.एल.कुर्रे पूर्व शिक्षा अधिकारी, अग्र लाल जोशी पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश, छत्तर सिंह डहरे पूर्व कलेक्टर, अश्विनी जोशी पूर्व प्राचार्य, सलील जोशी, युव राम गायकवाड, रामस्वरूप चतुर्वेदी ,उमेश बंजारे, मनीष कोसरे, डाक्टर पार्वती कुर्रे, अंकलहु मारकंडे, कुंजलाल बंजारे सुनीति यादव, उषा सोनवानी जनपद पंचायत सदस्य, विक्रम मारकंडे, अश्वनी बंजारे, कैलाश बंजारे, नरेश बांधे जावेद बंजारे ,शिव पुराने, नंदकुमार महिला ,सावित्री महिला, बेला बाई, धर्म बर्रे ,नरेश बंजारे ,नरेश बंजारे, बोधन महिलाग, रवि बंजारे, तोरण बंजारे, राजेंद्र खुटेल ,बीएल बंजारे, संतु बंजारे ,प्रभु बंजारे ,कुलदीप बंजारे ,संजय देशलहरा, रविंद्र भारती, आनंद महिलाग,महेश धनीराम मारकंडे,पूजा तथा आसपास से आए हुए समस्त प्रदेश भर के जन मानस के सहयोग से मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला का यह कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से संमपन्न हुआ। मेले में अलग-अलग जिलों से आए हुए लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने अपनी अनुपम प्रस्तुति दी, गुरु प्रसाद के रूप में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया।


