प्रदेश को अच्छे स्वास्थ्य सुविधा एवं सशक्त बनाने की ओर बढ़ी ...गीत ेश्वरी बघेल......
CG. Right taimes news.....
जिला चिकित्सा अधिकारी दुर्ग से सौजन्य भेंट मुलाकात
पाटन - किसी भी देश की उन्नति का प्रमुख आधार स्वास्थ्य ,शिक्षा और रोजगार होता है। इन्ही पहलू को ध्यान में रखते हुए! संस्थापक - एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री समृद्धि सद्भावना समिति,व राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ -राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत, प्रदेश अध्यक्ष- हुमन राइट्स अवेयरनेस एंड एसईसीएस फाउंडेशन, प्रदेश महामंत्री- गीतेश्वरी बघेल ने प्रदेश के समस्त महिलाओ तथा जरूरत मंद लोगो को स्वास्थ, शिक्षा और रोजगार से जोड़ने हेतु एक कदम और आगे बढ़ाया है जिसमें दुर्ग जिला चिकित्सा अधिकारी जे. पी. मेश्राम से सौजन्य भेंट मुलाकात कि तथा उनसे यह भी परिचर्चा किया कि कभी कभी सही स्वास्थ सुविधा न मिल पाने की स्थिति में कई मासूमों को जान से हाथ धोना भी पड़ जाता है ,आवश्यकता है बदलाव कि जिसमें हमे जरूरत मंद, गरीब तथा बेसहारा लोगों का हाथ थामे उन्हें यथावत संभव सहयोग पहुंचा सके।समय समय पर उन्हें स्वास्थ के प्रति जागरूकता फैलाएं। महिलाएं भी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतती है जिनका खमायजा उन्हें बड़ी बीमारियों का सामना करके चुकाना पड़ता है। महिलाए जन्हा कुलो को तारती है उन्हे अपने के प्रति भी ध्यान देना चाहिए ताकि वे स्वयं स्वस्थ रहें और एक स्वस्थ परिवेश को जन्म देते हुए स्वस्थ समाज की स्थापना करें।गितेश्वरी बघेल ने कहा,छत्तीसगढ़ राज्य संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। जहां भारत को सोने की चिड़िया की संज्ञा दी जाती है वही छत्तीसगढ़ राज्य धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध है, यहां की संस्कृति भाषा बोली इतनी मधुरता व्याप्त है कि हर किसी का मन मोह लेती है, परंतु हमारी यही सादगी हमें मुसीबत का सामना करने के लिए मजबूर भी कर देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक राज्य के बच्चे अच्छी शिक्षा न प्राप्त कर ले, महिलाएं स्वयं सशक्त न हो, और राज्य का प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक न हो हमारा राज्य सशक्त नहीं हो सकता। इन्ही महत्व पूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए गीतेश्वरी बघेल ने जिला चिकित्सा अधिकारी दुर्ग से सौजन्य भेंट मुलाकात की तथा समय-समय पर स्वास्थ शिविर का आयोजन करवाने के लिए लोगो में जागरूकता लाने की हमारी समिति के द्वारा जो प्रयास किए जा रहे है उसमे आपका मार्गदर्शन तथा सहयोग बना रहे, इन्हीं उद्देश्यों को लेकर मुलाकात कीया
