देश की अखंडता के लिए आवश्यक भारत जोड़ो यात्रा- राजेन्द्र शुक्ला.....
CG. Right taimes news......
पथरिया - अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व मे कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा चल रही है। यह यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होते हुए मध्यप्रदेश प्रवेश कर चुकी है। जिसमे सहभागिता निभाने और राहुल गांधी के साथ कदम मिलाने के लिए कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला मध्यप्रदेश के खंडवा जिला पहुँचे । जहाँ राहुल गांधी के साथ ग्राम मोरटक्का से शामिल होकर बलवाड़ा ग्राम तक पदयात्रा किया। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा की और उन्हें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा कराए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो के बारे में बताया। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि आज देश मे जब नफरत फैलाने और आपसी भाईचारे को खत्म करने की राजनीति एक पार्टी विशेष के द्वारा की जा रही है तो ऐसे समय मे देश की अखंडता और एकता को बनाये रखने के लिए भारत जोड़ो यात्रा बेहद आवश्यक है। हमे अपने नेता के साथ कदम मिलाकर चलकर देशहित में सहभागिता निभाने का अवसर भी मिल रहा है । इस पदयात्रा मे उमड़ा जनसैलाब बता रही है की देश विरोधी ताकतो को तोड़ने के लिए देश माननीय राहुल गांधी जी नेतृत्व मे एक हो रही है । इस पदयात्रा मे राजेन्द्र शुक्ल के साथ ठा. देवी सिंह जिला योजना सदस्य ,मनोज पाण्डेय जिला महामंत्री , मजदूर कांग्रेस बिल्हा के ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना कौशिक, विष्णु धनकर उपस्थित रहे।
