दीपिका बने एक दिन के थाना प्रभारी बाल अपराध को लेकर बच्चों को किया सजग... देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, November 19, 2022

दीपिका बने एक दिन के थाना प्रभारी बाल अपराध को लेकर बच्चों को किया सजग... देखिए खास खबर........

दीपिका बने एक दिन के थाना प्रभारी  बाल अपराध को लेकर बच्चो को किया सजग*.... 


CG. Right taimes news.. 

पथरिया - पुलिश प्रशासन द्वारा बच्चो के प्रति घट रहे अपराधों के रोकथाम औऱ बच्चो को जागरूक करने के लिए बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है।  जिसके अंतर्गत शनिवार के लिए कुमारी दीपिका राजपूत को एक दिन के लिए पथरिया थाना प्रभारी बनाया गया।  एक दिन की थाना प्रभारी कु. दीपिका ने पदभार ग्रहण करते हुये पुलिस प्रशासन के क्रियाकलाप और कार्यशैली के बारे में जानकारी ली, साथ ही पथरिया थाना में पदस्थ एस आई , ए एस आई एवं समस्त आरक्षकों से परिचय प्राप्त किया। पथरिया थाना प्रभारी अमित कौशिक ने बताया कि बाल सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत मुंगेली एसपी के निर्देशानुसार नगर की बालिका को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया है।  जिससे बच्चो और पुलिस के बीच परस्पर संवाद स्थापित करके इनके बीच की दूरी को कम किया जा सके। साथ ही इसके माध्यम से बच्चो के साथ होने वाले अपराधों और अनाचारों की जानकारी एवं बचाव के उपाय बताया जा सके। 


*युवा महोत्सव में पहुँच कर बच्चो को किया जागरूक*..... 


  पथरिया थाना में एक दिन की प्रभारी बनी कु दीपिका राजपूत अपने स्टॉप के साथ पथरिया के मैदान में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में पहुँची।  जहाँ उपस्थित बच्चो से मुलाकात कर उनके खेल के बारे में जानकारी ली।  इसके बाद उपस्थित बच्चो को यातायात नियमों के पालन, बच्चों पर घटित अपराध व सायबर अपराध के संबंध में सामान्य जानकारी देते हुए उन्होंने बच्चो से कहा कि पुलिस को देखकर डरने या घबराने की कोई ज़रूरत नही है, पुलिस हमारी दोस्त है और जब हम परेशानी या मुसीबत में हो तो बेझिझक अपनी बात पुलिस से कह सकते है ।  

थाना प्रभारी ने यातायात नियमो की जानकारी देते हुए कहा कि वाहन को तेज गति से न चलाये ,दोपहिया वाहन में तीन सवारी ना चले, नाबालिक बच्चे बिना ड्रायविंग लायसेंस व बीमा के वाहन न चलाये,  शराब पीकर एवं बिना हेलमेट के वाहन न चलाये।  

इसके अलावा बच्चो पर घटित अपराध की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का विवाह नहीं करना चाहिए, ऐसा विवाह करते पाये जाने पर कानुनी अपराध दर्ज होगा । कम उम्र के बच्चो को बहला फुसलाकर गलत नियत से शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाना भी अपराध की श्रेणी में आता है।  कोई भी व्यक्ति के द्वारा किसी बच्चों के शरीर के होंठ, सीना, गर्दन, प्राइवेट पार्ट, हिप्स को गलत नियत से टच करना और चाईल्ड पोनोग्राफी विडियो बनाना भी जघन्य अपराध है।  

एक दिन की थाना प्रभारी ने सायबर अपराध की जानकारी देते हुए बताया कि आजकल बच्चों के द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने से खाते से सायबर ठगी हो रहा है। इसके अलावा किसी अनजान व्यक्ति के विडियो काल को रिसीव करने पर अश्लील विडियो दिखाने पर तत्काल कॉल काट देना चाहिए अन्यथा आपका अश्लील विडियो बनाकर आपको पैसे की मांग कर विडियो वायर करने की धमकी देने वाले लोग भी सक्रिय है।

साथ ही किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाईल फोन से काल कर लाटरी लगने, बैक की आनलाईन ग्राहक सेवा केन्द्र खोलने, लोन दिलाने, के.वाई.सी. अपडेट करने के संबंध में जानकारी मांगने, ओ. टी.पी. व अन्य गोपनीय दस्तावेजों की जानकारी न देवे।


*पथरिया एसडीएम मिली एक दिन की थाना प्रभारी*......... 

      एक दिन की थाना प्रभारी कु दीपिका राजपूत पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल से मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुँची।  जहाँ एसडीएम प्रिया गोयल ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की तारीफ करते हुए दीपिका को शुभकामनाएं दी।  इसके बाद एसडीएम ने पुलिस की जिम्मेदारियो और उनके कार्यो के बारे में विस्तार से बातचीत की।  एसडीएम द्वारा भविष्य में क्या बनना चाहते के सवाल पर दीपिका ने कलेक्टर बनकर जनसेवा करने की बात कही।

इस अवसर पर पथरिया पार्षद दीपक साहू , तहसीलदार पथरिया डॉ जयंती देवांगन , थाना प्रभारी अमित कुमार कौशिक , प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार ध्रुव , आरक्षक रवि डाहीरे , आ .हलिश गेंदले , आ.धर्मेंद्र यादव , आ.भलेश्वर जायसवाल ,उपस्थित रहे ।


Pages