कवि अशोक कुमार यादव राष्ट्रीय कवि संगम इकाई मुंगेली के जिला अध्यक्ष बने.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, September 26, 2022

कवि अशोक कुमार यादव राष्ट्रीय कवि संगम इकाई मुंगेली के जिला अध्यक्ष बने.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट




मुंगेली - आगर साहित्य समिति मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2022 को हिंदी दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब मुंगेली में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राष्ट्रकवि देवेंद्र परिहार के द्वारा राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिला अध्यक्ष कवि एवं साहित्यकार अशोक कुमार यादव मुंगेली, छत्तीसगढ़ को बनाया। कवि अशोक कुमार यादव आगर साहित्य समिति मुंगेली के कवि सदस्य, प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा जबलपुर,मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष और भारत के अन्य राज्यों के काव्य समिति में सदस्य के पदों पर कार्य करते हुए साहित्य सेवा कर रहे हैं।

कवि अशोक कुमार यादव के स्वरचित प्रथम हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह युगानुयुग है और 25 से भी अधिक साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी है। उनकी 100 से भी अधिक कविताएं राजकीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हम हिंदुस्तानी पेपर अमेरिका और हिन्दी अब्रॉड पेपर कनाडा में प्रकाशित हो चुकी है। हाल ही में विश्व हिन्दी रचनाकार मंच पंजीकृत न्यास दिल्ली के द्वारा कवि को रायपुर में काव्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। साथ ही विभिन्न राज्यों के काव्य संस्थाओं के द्वारा 80 से भी अधिक सम्मान पत्र प्राप्त हो चुका है।

कवि अशोक कुमार यादव के जिला अध्यक्ष बनने पर डॉ.चंद्रशेखर सिंह, प्रोफेसर अशोक गुप्ता, नंदराम यादव, डॉ.अजीज रफीक, देव गोस्वामी, राकेश गुप्त निर्मल, महेंद्र यादव, डॉ. सत्यनारायण तिवारी, जगदीश देवांगन, स्वतंत्र तिवारी, राजेश सोनी, संतोष कुमार यादव, रामा साहू, पत्नी संगीता यादव, रोहित ठाकुर, अविनाश श्रीवास, ज्वाला  कश्यप, रामभरोस यादव, हेमंत कश्यप सहित अन्य दोस्तों,परिजनों,कवियों और शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।


Pages