सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पथरिया - बिन्दुराम साहू पिता पुकली राम साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम डाडगांव थाना पथरिया के द्वारा दिनांक 22.09.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनाँक 21.09.2020 के दरम्यानी रात प्रार्थी के नाबालिक पुत्री को बहला फसुलाकर कर भगाकर ले जाने से थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 169/2021 धारा 363 भा . द.स. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिस पर थाना प्रभारी उप निरी . सी . एम . मालाकार द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ पीड़िता व आरोपी का पता तलाश किया गया विवेचना दौरान कल मुखबीर सूचना प्राप्त कर आरोपी एवं अपहृता लडकी को ग्राम जोगीपुर में होना पता चला जिस पर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह व अति पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी साधना सिंह एवं थाना प्रभारी उप निरी . सी . एम . मालाकार द्वारा टीम गठित कर दिनांक 05.09.2022 को थाना पथरिया के चन्द्रकुमार रवि डाहिरे , विरेन्द्र खुंटे , उमेश तेता के द्वारा ग्राम जोगीपुर थाना नादघाट जिला बेमेतरा से अपृहता को आरोपी संजय यादव पिता धन्नू लाल यादव उम्र 21 वर्ष सानिक जोगीपुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा के कब्जे से बरामद किया गया जहाँ आरोपी के द्वारा अपहृत बालिका को अपने साथ रखकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा प्रकरण में अग्रिम विवेचना कर धारा 366,376 भा.द.स. एवं 46 पोक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी संजय यादव को दिनांक 05.09.2022 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 06.09.22 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
