सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
बिजली के खंबे का एंगल चोरी करने वाले आरोपी वीरू सिंह, टीकाराम ध्रुव, उमेश कुमार, को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता
चोरो के कब्जे से मोटर साईकल, चोरी में प्रयुक्त औजार ,एंगल किया गया बरामद
थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 184/22 धारा 379, 511 भादवि का अपराध पंजीबद्ध
मुंगेली - विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता रूपांग कुमार राणा द्वारा थाना सरगांव में ग्राम देवकर मदकू क्षेत्र में कुछ बाहरी व्यक्ति आकर विद्युत खम्भे के लोहे के एंगल को चोरी कर रहे हैं, कि सूचना पर सरगांव थाना से पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम देवकर मदकू में घेराबंदी कर विद्युत खम्भे में लगे एंगल को चोरी की नियत से खोलते हुये आरोपियों वीरू सिंह पिता रामसिंह, टिकारामध्रुव पिता लीलाराम ध्रुव, उमेश कुमार नेताम पिता विश्राम नेताम को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं चोरी में प्रयुक्त औजार रींग पाना, फीट पाना बरामद किया गया एवं थाना सरगांव द्वारा अपराध क्रमांक 184 /22 धारा 379 , 511 दर्ज कर वैधानिक करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवचेना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार साहू, अजित परिहार, मांगन ध्रुव, मुरारी सोनी एवं ग्राम देवकर तथा मदकु के गामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
