एक किलो अवैध गांजा परिवहन करते आरोपी चढे पथरिया पुलिस के हत्थे...
CG. Right taimes news...
पथरिया - पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देश पर सभी थाना प्रभारीयों को अवैध जुआ,सट्टा,गांजा पर लगातार कार्यवाही कर पुर्णतःरूप से अकुंश लगाने हेतू निर्देशित किया गया है जो थाना क्षेत्रातंर्गत मुखबीर से मिली जानकारी के मुताबिक एक के बाद एक लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम मे गुरुवार के दिन मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर नीलकमल जांगड़े ग्राम दरूवनकापा थाना सरगांव जो अपने मोटरसाइकिल से अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर ले जा रहा था कि सूचना पर थाना प्रभारी सी.एम मालाकार अपने पूरे स्टाप के साथ पथरिया कॉलेज के पास मेन रोड मे नाकाबंदी कर हुलिया के मुताबिक मोटरसाइकिल सीजी 12 एबी 7510 को रोककर चेंक किया गया जो आरोपी नीलकमल जांगड़े पिता नूतन उम्र 21 वर्ष साकिन दरूवनकापा थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग. के कब्जे से एक सफेद कलर के कैरी बेग में 01 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग करीब 9300 रूपये व एक नग मोटारोला मोबाइल त किमत 3000 रूपये तथा एक मोटरसाइकिल कीमत लगभग 25000 एवं नगदी रकम 37300 रूपये को गवाहों व सबूत के साथ जप्त किया गया है , एवं आरोपी नीलकमल के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सी.एम. मालाकार , चन्द्र कुमार ध्रुव , रवि डाहिरे , कवि टोप्पो , तथा विरेन्द्र खुंटे का सराहनीय योगदान रहा है
