गौठान स्थित डबरी, तालाब एवं पट्टे पर आवंटित तालाब के लिए मछली बीज का निःशुल्क किया वितरण.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, September 6, 2022

गौठान स्थित डबरी, तालाब एवं पट्टे पर आवंटित तालाब के लिए मछली बीज का निःशुल्क किया वितरण.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


जिले के 10 गौठान के लिए 118 महिलाएं एवं 50 पट्टा धारक महिला एवं पुरुष हुए लाभान्वित


मुंगेली//विकासखण्ड मुंगेली के अंर्तगत गौठान स्थित डबरी, तालाब एवं पट्टे पर आवंटित तालाब में विभागीय 50 प्रतिशत अनुदान व डी. एम. एफ. मद से  मछली बीज और प्लैंकटान ग्रोअर का निःशुल्क वितरण किया गया।जिसमे 10 गौठान  में संलग्न 118 महिलाएं एवं 50 पट्टा धारक महिला एवं पुरुष को लाभान्वित करते हुए रोजगार के मुख्य धारा से जोड़ा। इस दौरान मुंगेली जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पवन पांडेय, कृषि स्थायी समिति सभापति शिवकुमार बंजारे ,जनपद सदस्य पंडरभट्टा  शुक्ला उपस्थित रहे। इस दौरान  लाभान्वित हितग्राहियों को बीज वितरण करते हुए कहा कि  मछली जलीय पर्यावरण पर आश्रित जलिय जीव है तथा जलचर पर्यावरण को संतुलित रखने में इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह कथन अपने में पर्याप्त बल रखता है जिस पानी में मछली नहीं हो तो निश्चित ही उस पानी की जल जैविक स्थिति सामान्य नहीं है। वैज्ञानिकों द्वारा मछली को जीवन सूचक (बायोइंडीकेटर) माना गया है। विभिन्न जलस्रोतों में चाहे तीव्र अथवा मन्द गति से प्रवाहित होने वाली नदियां हो, चाहे प्राकृतिक झीलें, तालाब अथवा मानव-निर्मित बड़े या मध्यम आकार के जलाशय, सभी के पर्यावरण का यदि सूक्ष्म अध्ययन किया जाय तो निष्कर्ष निकलता है कि पानी और मछली दोनों एक दूसरे से काफी जुड़े हुए हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने में मछली की विशेष उपयोगिता है। इस अवसर पर मछली पालन विभाग के सहायक संचालक सीमा चंद्रवंशी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगेली भूमिका देसाई , मत्स्य निरीक्षक विकासखंड  मुंगेली पूजा साहू  उपस्थित रहे।


Pages