अवैध कच्ची शराब तस्करी करने वाले आरोपी को साकेत चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही.. देखिए खास खबर.... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, August 31, 2022

अवैध कच्ची शराब तस्करी करने वाले आरोपी को साकेत चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही.. देखिए खास खबर....

अवैध कच्ची शराब  तस्करी करने वाले  2 आरोपी को साकेत चौकी पुलिस की बड़ी  कार्यवाही... 

CG. Right taimes news

पथरिया -  थाना अंतर्गत साकेत चौकी के क्षेत्र में  अवैध शराब बिक्री करने वालो के ऊपर कार्यवाही करने का निर्देश मुंगेली  पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह  के द्वारा थाना पथरिया क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से चल रहे जुआ सट्टा आबकारी की कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  पथरिया  नवनीत पाटील के मार्गदर्शन पर  दिनांक 30.08 . 2022 को मुखबीर की सूचना पर चौकी प्रभारी सउनि लखीराम नेताम एवं हमराह स्टाप द्वारा कुकुसदा घठोली पारा मे स्कूटी क्रमांक सी . जी . 28 एन 3552 में अवैध रूप से शराब परिवहन करने हेतू ले जाते रास्ते में तत्काल घेराबंदी कर घटोली पारा कुकुसदा रोड के पास आरोपी 1. सूरज मनहर पिता अजीत मनहर उम्र 25 वर्ष साकिन अमोरा थाना जरहागांव 2. रवि साहू पिता संतोष साहू उम्र 36 वर्ष साकिन कुकुसदा चौकी साकेत थाना पथरिया को पकड़े जिसके कब्जे से अवैध रूप हाथ भट्ठी महुआ शराब 22 बल्क लीटर किमती 4400 रूपये एक स्कूटी सी . जी . 28 एन 3552 कीमती 50000 जुमला रकम 54400 रूपये को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया है , आरोपी को धारा 34 ( 2 ) 59 क आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है तथा ग्राम परसिया निवासी संजय डहरिया पिता श्रीराम उम्र 36 वर्ष को अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब ब्रिकी करते 3.5 लीटर कीमती 700 रूपये शराब जप्त कर 34 ( 1 ) क आब . एक्ट का कार्यवाही किया गया , इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउनि लखीराम नेताम आर . 222 स्वास्थ ध्रुव , आर . 256 पेखन गेदले आर . 142 प्रशांत मसीह की सराहनीय योगदान रहा है


Pages