बिहान योजना के स्व सहायता समूह की महिलाओं ने किया समिति का गठन......
CG. Right taimes news
कवर्धा - इन दिनों बिहान योजनाओं के तहत काम करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है आपको बताते चलें कि कवर्धा जिले में बीते करीब 6 वर्षों से बिहान योजना के तहत स्व सहायता समूह शासन की हर जनकल्याण योजनाओं का कार्य कर रही है जिसमें शासन द्वारा किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलने से कवर्धा जिले मे 4 जनपद क्षेत्र अंतर्गत 500 सकरी महिलाये काम कर रही है जिसमें शासन-प्रशासन की नजरअंदाज के चलते समूह की महिलाओं ने जन जागरण महिला समिति नाम का गठन किया गया है जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में उर्वशी मानिकपुरी एवं सचिव भगवती मिरज को चयनित किया गया है
वही सचिव भगवती मिरज ने पत्रकारों को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत सामुदायिक संगठन तथा स्व सहायता समूह का गठन किया गया था जिसमें परिवार का सर्वे समूह का बैठक कराना एवं पंचायत स्तर के कार्य में सहयोग करना हमारे समूह की महिलाओं के द्वारा कराया जाता है जिसमें कार्य के आधार पर प्रति माह की दर से मात्र1500 रुपए मानदेय दिया जाता है जिसमें आज की महंगाई को देखते हुए इतने कम मानदेव में घर चलाना मुश्किल हो जाता है जिसको लेकर शासन-प्रशासन व जिला कलेक्टर के नाम पर कई बार ज्ञापन के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया था उसके बावजूद भी अभी तक हमारी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा की हमारे महिला जन जागरण समिति का उद्देश्य महिला को सशक्तिकरण करना एवं महिलाओं के अधिकार के बारे में अवगत कराना व भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाना तथा उनका अधिकार दिलाना ऐसे कई उद्देश्य को लेकर हमारी संगठन के द्वारा कार्य करने की बात कही गई जिसमें उपाध्यक्ष नंदिनी पटेल सह सचिव अनीता बंजारे कोषाध्यक्ष सरोज धुर्वे तथा हेमकुमारी कोसले पुष्पा पटेल ज्योति जयसवाल उमा चंद्राकर दिलेश्वर साहू सहित समूह के सभी सक्रिय महिलाओं ने उपस्थित रहे
