दो नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले जाने वाले दो आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार....देखिए खास खबर.... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, August 20, 2022

दो नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले जाने वाले दो आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार....देखिए खास खबर....

दो नाबालिग लड़की को बहला - फुसलाकर भगाने वाला  2 युवक चढे पुलिस के हत्थे*...... 

CG. Right taimes news

पथरिया - नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपीयो  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपियों  के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि पथरिया  थाने में एक व्यक्ति ने पुलिस में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था ।जिसमे  उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी घर से कहीं चली गई है और काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रही है. इस आधार पर पथरिया  थाने में अपराध क्रमांक 178/2020  धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था ।मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देश पर  लंबे समय से  नाबालिक बालक  - बालिकाओ गुमशुदा को ढूंढने के लिए टीम गठित की गई । जिस पर पथरिया पुलिस द्वारा नाबालिक लड़कियों पतासाजी कर रही थी । मुखबरीर  से सूचना मिली कि आरोपी नकुल  कुमार अंनत ग्राम पेटूलकापा थाना पथरिया जो नाबालिक लड़की के साथ 1 बर्ष का बच्चा लेकर गांव में छुपा हुवा है। जिस पर पथरिया पुलिस आरोपी के घर मे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर थाना पथरिया लाया गया । पुलिस ने बताया कि आरोपी 2 साल से   लड़की को लेकर हैदराबाद शहर में छिपा कर रखा हुआ  था साथ ही उससे साथ लगातार दैहिक शोषण कर रहा था । आरोपी के ऊपर धारा 366, 376 पास्को एक्ट  के तहत जेल भेज दिया गया ।



वही दूसरा मामला अपराध क्रमांक 50 /2022 धारा 363 के आरोपी कृष्ण कुमार नवरंग ग्राम उसालापुर थाना फास्टरपुर के द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसे हैदराबाद शहर ले गया था  । पुलिस  ने बताया कि  आरोपी  द्वारा नाबालिक लड़की  को 5 माह से हैदराबाद में रखकर उनके साथ दैहिक शोषण कर रहा था   । जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी । तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुछ दिनों से नाबालिक लड़की को लेकर पंडरिया थाना कबीरधाम में किराए का मकान लेकर छिपा हुआ  है । जिस पर पथरिया द्वारा पुलिस की टीम रवाना किया गया । जहा से नाबालिक लड़की एंव आरोपी को पकड़कर थाना पथरिया लाया गया ।  जिस पर आरोपी के ऊपर धारा 366, 376 पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सीएम मालाकर , ए एस आई के पी जायसवाल , प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार ध्रुव , प्रधान आ.लोकेश्वर प्रसाद ,  आरक्षक रवि डाहीरे , आ.वीरेंद्र खुटे , कवि टोप्पो , महिला आ.उमेश तेता रहे ।


Pages