आलोक पांडेय ने अमरनाथ यात्रा में फंसे तीर्थ-यात्रियों की कुशलता की कामना की ......... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, July 9, 2022

आलोक पांडेय ने अमरनाथ यात्रा में फंसे तीर्थ-यात्रियों की कुशलता की कामना की ......... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

आलोक पांडेय ने अमरनाथ यात्रा में फंसे तीर्थ-यात्रियों की कुशलता की कामना की 



रायपुर- जय भोले सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक पांडेय ने पवित्र अमरनाथ गुफा में फंसे श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना की है। पांडेय ने अमरनाथ में बादल फटने से श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। पांडेय ने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

 पांडेय ने बताया कि विगत 7 वषों से जय भोले सेवा समिति के द्वारा हर साल गरीब लोगों को बाबा अमरनाथ के दर्शन करती है। पिछले 2 साल से कोरोना संक्रमण के कारण नहीं अमरनाथ यात्रा नहीं हो पाई थी।  

 पांडेय ने बताया कि समिति की ओर से जाने वाले यात्रियों की पूरी जाने आने की व्यवस्था समिति करती है। इस वर्ष भी 23 लोगों समिति के माध्यम से अमरनाथ दर्शन के लिए गए है। समिति के द्वारा अमरनाथ यात्रियों की लगातार सम्पर्क में बने हुए है। सभी 23 यात्री सुरक्षित है। जो अमरनाथ यात्रा जाना चाहते है और अमरनाथ यात्रा में फसें वो भी सम्पर्क करें आलोक पांडेय मो. 7354299999/ 7987264817


Pages