सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
कवि अशोक कुमार यादव को मिला आज के शिरोमणि रचनाकार प्रशस्ति पत्र
मुंगेली - राजश्री साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा दैनिक प्रतियोगिता दिनांक 28 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया। इस अकादमी के संस्थापक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय 'राज', अध्यक्ष पंकज जोशी,संपादक चमन विश्वकर्मा और सचिव एडमिन ज्योति महाजन है। काव्य प्रतियोगिता में भारत के अन्य राज्यों के कवि एवं कवयित्रियां सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, शिक्षक नगर जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़, भारत के द्वारा स्वरचित, मौलिक और अप्रकाशित कविता 'जीवन युद्ध' प्रस्तुत किया गया। अकादमी के द्वारा उत्कृष्ट काव्य रचना के लिए कवि को 'आज के शिरोमणि रचनाकार' का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र मिलने पर दोस्तों, परिजनों, कवियों और शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
