स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने किया वृक्षारोपण.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, July 28, 2022

स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने किया वृक्षारोपण.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने किया वृक्षारोपण



पथरिया:- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं ने आम का वृक्षारोपण किया। युवाओं द्वारा लगातार समय समय पर वृक्षारोपण किए जा रहा है जिसमें यूथ क्लब के सदस्य  खिलेश्वर माण्डले ने कहा कि एक बेहतर कल के लिए आज प्रकृति का संरक्षण करने के साथ  अधिक से अधिक वृक्षारोपण  आवश्य करना चाहिए। वही यूथ क्लब के अध्यक्ष डूकेश साहू ने छत्तीसगढ़ के पहली त्योहार हरेली के बधाई देते हुए कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति के सीमित संसाधनों को संरक्षण करें। सतत और स्थाई प्रगति के लिए विकास का प्रकृति सम्मत होना जरूरी है। प्रकृति को बचा कर अपनी भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करें। अन्य जीव जंतुओं का भी प्रकृति के संसाधनों पर उतना ही अधिकार है जितना मानव का।आइये हम सभी विलुप्त होते जीव जंतुओ और वनस्पति की रक्षा का संकल्प लें और वृक्षरोपण करे!

इस अवसर पर खिलेश्वर माण्डले, डूकेश साहू व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत उपस्थित रहे।


Pages