पत्नी के चरित्र शंका करने व आत्महत्या तक उकसाने वाला पति गया जेल
CG. Right taimes news
पथरिया - थाना क्षेत्र अंतर्गत मामला सामने आया है जहाँ पति द्वारा अपने ही पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उप्रेरित कर दिया ।जिससे महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत गोइन्द्री का है । पथरिया थाना प्रभारी सी.एम.मालाकर ने बताया की ग्राम की विवाहित महिला ने दिनांक 17 जून को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।गया था जिसमे महिला ने बताया कि दिनांक 16 जून की रात घर पर वह अपने एक छोटी बच्ची के साथ अकेली थी । उसके पति कमल साहू सेंट्रिंग का सामना पहुचाने ग्राम खेड़हा गया था ।जिसका फायदा उठाकर गांव के आरोपी प्रभात साहू पिता मनहरण साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम गोइन्द्री के द्वारा घर मे घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा था सुबह महिला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज पर अपराध क्रं 114 /22 धारा, 456, 354, आई.पी.सी.आपराध दर्ज कर पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया था।
इसके बाद इन सब घटना को लेकर मृतिका रामेश्वरी साहू के पति आरोपी कमल साहू द्वारा अपने पत्नी की चरित्र पर शंका करते हुए घर पर नही रखने की बात कहकर उसे पथरिया थाने में ही छोड़कर चला गया । जिसे पुलिस द्वारा उस महिला को सही सलामत उसके घर छोड़कर आया गया ।
ज्ञात हो मृतिका महिला के पिता सीताराम साहू बहुत ही गरीब वर्ग से है एंव उसके सात साल की लड़की है जो आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर है जिसके कारण वह अपने बेटी का अपने घर मे रखने के लिए असमर्थ था ।
मृतिका महिला को उसके पति द्वारा घर पर चरित्र शंका को लेकर मानसिक एंव शाररिक लाछन लगाते हुए पत्नी को अपने साथ में नही रखने से इंकार कर आत्महत्या के लिए उकसाने के कारण महिला द्वारा घर के पटिया में ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जिस पर पुलिस मौके पर पहुच कर पंचनामा कर शव को पथरिया लाया गया जहाँ पीएम करने के बाद शव को उनके परिजनों को सौप दिया गया ।पुलिस जांच के दौरान मृतिका के पिता ने उसके पति के द्वारा बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था । जिसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मर्ग की गंभीरता से लेते हुए जांच पर आरोपी कमल साहू के ऊपर धारा 306 के तहत जेल भेज दिया गया ।
