सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से की मुलाकात
*रायपुर निवास में जाकर मंत्री के सामने रखी अपनी मांगे*
दुर्ग/धमधा- आम जनता नेता मंत्रियों के पास अपनी कई प्रकार की समस्याए मांगों को लेकर हमेशा आते जाते रहते हैं वही ज्यादातर हमे देखने को मिलता हैं कि अगर महिलाएं किसी प्रकार की मांग मंत्रियों से करती है तो वो है किसी सभा,समारोह में लेकिन अब ऐसा नही रहा महिलाओ को आगे आने रोजगार से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन नित नए नए योजनाओं अम्बार लगा दी है जिससे महिलाये आत्मनिर्भर बन रही सरकार भी महिलाओं को आगे आने के लिए मद्दत कर रही जमीनी स्तर पर योजनाओं से रोजगार से जोड़ रही है जिससे महिलाएं समूह के माध्यम से कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं।
वही आज धमधा विकासखंड के ग्राम पंचायत टेकापार के 17 स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उपयोग के लिए 10 लाख का भवन एवं 500 मीटर CC रोड की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से उनके रायपुर निवास पहुंची और अपनी मांग मंत्री जी के पास रखी, जिसे मंत्री जी द्वारा तुरंत स्वीकृति देते हुवे महिलाओं की मांग पूरी की।वही 17 स्व सहायता समूह की सैकड़ो महिलाओं के साथ दुर्ग जिला पंचायत सभापति शमशीर कुरैशी,ग्राम पंचायत नंदवाय से सरपंच जितेंद्र वर्मा क्षेत्रीय कार्यकर्ताएं भी साथ रहे।
